ब्रेकिंग
मेला घूमने गए और हुड़दंग किया… तो खैर नहीं, 20 हजार सुरक्षाकर्मी और दंगा निरोधी दस्ता मुस्तैद, जानिए पुलिस की पूरी रणनीति✦‘छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर आओ, 2 लाख इनाम देंगे’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का ऑफर✦कोलकाता भगदड़ में 19 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल; सुरक्षा समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित✦बिहार MLC चुनाव: वोट डालते समय एक गलती और बेकार हो सकती है पूरी मेहनत! बैलेट पेपर पर ऐसे करें मतदान✦लव मैरिज से नाराज भाई बना कातिल! मुजफ्फरपुर में बहन की हत्या, झाड़ियों में मिला शव✦मेला घूमने गए और हुड़दंग किया… तो खैर नहीं, 20 हजार सुरक्षाकर्मी और दंगा निरोधी दस्ता मुस्तैद, जानिए पुलिस की पूरी रणनीति✦‘छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर आओ, 2 लाख इनाम देंगे’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का ऑफर✦कोलकाता भगदड़ में 19 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल; सुरक्षा समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित✦बिहार MLC चुनाव: वोट डालते समय एक गलती और बेकार हो सकती है पूरी मेहनत! बैलेट पेपर पर ऐसे करें मतदान✦लव मैरिज से नाराज भाई बना कातिल! मुजफ्फरपुर में बहन की हत्या, झाड़ियों में मिला शव

बिहार का कुख्यात अपराधी संतोष डॉन गिरफ्तार, STF-SOG की कार्रवाई; 31 मामलों के आरोपी के पास 11.50 करोड़ की अवैध संपत्ति

Bihar Crime News: बिहार के कुख्यात अपराधी संतोष डॉन को STF और SOG ने पटना से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ 31 आपराधिक मामले दर्ज हैं और जांच में 11.50 करोड़ रुपये की कथित अवैध संपत्ति का खुलासा हुआ है।

Bihar Crime News
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के टॉप कुख्यात अपराधियों में शामिल संजय कुमार उर्फ संतोष डॉन को विशेष कार्य बल (STF) और विशेष अभियान समूह (SOG) ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया है। वरीय पुलिस उपाधीक्षक पंकज कुमार और पुलिस उपाधीक्षक अबु सैफी मुर्तजा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में उसे पटना जिले से पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए खुसरूपुर थाना पुलिस को सौंप दिया गया।



पुलिस ने संतोष डॉन के कब्जे से एक देसी पिस्तौल, एक मैगजीन, तीन जिंदा कारतूस, 18,900 रुपये नकद और एक घड़ी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, संतोष डॉन के खिलाफ पटना, नालंदा और आर्थिक अपराध इकाई (EOU) में हत्या के प्रयास, रंगदारी, लूट, अपहरण, भू-माफिया गतिविधियों और आर्म्स एक्ट समेत 31 आपराधिक मामले दर्ज हैं।



इससे पहले 13 जुलाई को आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने संतोष डॉन और उसके गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना और नालंदा के 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। जांच में खुलासा हुआ कि वर्ष 2015 में मामूली संपत्ति के साथ अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले संतोष डॉन ने कुछ ही वर्षों में अपने और अपने परिजनों के नाम पर करीब 11.50 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति बना ली।



जांच एजेंसियों के मुताबिक, उसने फर्जी दस्तावेज तैयार कर, जमीन मालिकों को धमकाकर, रंगदारी वसूली और भू-माफिया गतिविधियों के जरिए यह संपत्ति अर्जित की। इस मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने संतोष डॉन समेत 26 लोगों के खिलाफ संगठित आर्थिक अपराध का मामला दर्ज किया है।



छापेमारी के दौरान पुलिस ने उसके ठिकानों से 5.60 लाख रुपये नकद, कई जमीनों के एग्रीमेंट, निवेश से जुड़े दस्तावेज, एक टोयोटा फॉर्च्यूनर, एक स्कॉर्पियो और एक महिंद्रा जीप भी जब्त की थी। गिरोह के अन्य सदस्यों के यहां से भी बड़ी मात्रा में नकदी और जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए थे।



पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वर्ष 2015 से अब तक संतोष डॉन के खिलाफ 31 आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। इनमें रंगदारी, हत्या के प्रयास, लूट, अपहरण, अवैध हथियार रखने और जमीन पर कब्जा करने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि उससे जुड़े अन्य मामलों की भी जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, संतोष डॉन की गिरफ्तारी को बिहार में संगठित अपराध और अपराध से अर्जित अवैध संपत्ति के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता