ब्रेकिंग
वैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसअजब-गजब खेल : अंचल अधिकारी ने 5 के खिलाफ केस दर्ज कराया...24 घंटे में ही आईओ ने छठे का नाम घुसाकर केस डायरी कोर्ट में भेज दिया...पर खुल गई पोल पटना यूनिवर्सिटी की LLB प्रवेश परीक्षा में प्रश्नपत्र वायरल! मोबाइल से फोटो खींचकर WhatsApp पर भेजने का आरोपपटना नगर निगम कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, आयुक्त यशपाल मीणा ने की काम पर लौटने की अपीलMP-MLA कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, 8 साल पुराने केस में दोषी करारवैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसअजब-गजब खेल : अंचल अधिकारी ने 5 के खिलाफ केस दर्ज कराया...24 घंटे में ही आईओ ने छठे का नाम घुसाकर केस डायरी कोर्ट में भेज दिया...पर खुल गई पोल पटना यूनिवर्सिटी की LLB प्रवेश परीक्षा में प्रश्नपत्र वायरल! मोबाइल से फोटो खींचकर WhatsApp पर भेजने का आरोपपटना नगर निगम कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, आयुक्त यशपाल मीणा ने की काम पर लौटने की अपीलMP-MLA कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, 8 साल पुराने केस में दोषी करार

बिहार: अवैध हथियार के साथ रिल्स बनाते युवकों का वीडियो वायरल, पुलिस बनी लापरवाह

ARRAH: जिन हाथों में कलम होनी चाहिए उन हाथों में आज कल उम्र के लड़के हथियार लेकर घूमते, वीडियो बनाते या फिर छोटी छोटी बातों पर गोली चलाते दिख रहें है। भोजपुर में कम उम्र के लड़के आज

बिहार: अवैध हथियार के साथ रिल्स बनाते युवकों का वीडियो वायरल, पुलिस बनी लापरवाह
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

ARRAH: जिन हाथों में कलम होनी चाहिए उन हाथों में आज कल उम्र के लड़के हथियार लेकर घूमते, वीडियो बनाते या फिर छोटी छोटी बातों पर गोली चलाते दिख रहें है। भोजपुर में कम उम्र के लड़के आज कल हथियार रखने का शौक रख रहे है। ठीक ऐसा ही एक मामला आज फिर देखने को मिला।


दरअसल मामला भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां अवैध हथियार के साथ आठ लड़के का रील बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। विडियो में देखा जा सकता की एक वॉलीउड्ड पिक्चर का एक गाना बज रहा है, और उस गाना के धुन व गाने की कड़क बोल पर चार लड़के हाथ में हथियार लहराते आगे बढ़ रहे है। हालंका इस वायरल वीडियो की पुष्टि 1st बिहार झारखंड नही करता है। यह वीडियो बड़हरा थाना क्षेत्र के चातर गांव स्थित एक बगीचे में बनाने का बात बताया जा रहा है। इस वीडियो को देख कर  ग्रामीणों का मानना है कि चातर गांव में ऐसा कोई बगीचा नही है। लेकिन इस वीडियो में गांव का एक लड़का है। जो आगे सर पर गमछा बांधकर चल रहा है। 


वहीं थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया की वीडियो प्राप्त होने के बाद इसकी जांच कर गलती व सही की पुष्टि होने के बाद कानूनी कारवाई की जाएगी। विद्यालय के छत पर शराब पीने का वीडियो, गोलीबारी करने का वीडियो हो या हथियारों के साथ रील बनाने का वीडियो हो इस तरह का वीडियो इन दिनों बड़हरा थाना क्षेत्रों से ज्यादा वायरल हो रही है बावजूद इसके थानाध्यक्ष के कानो में जू तक नही रेंग रही है।


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता