ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: शॉपिंग सेंटर के मालिक पर फायरिंग, बाइक पर सवार होकर आए थे बदमाश

Bihar Crime News: मोतिहारी के सुगौली ताज चौक स्थित ताज शॉपिंग सेंटर के मालिक फैसल यूसुफ पर दो बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की है। दुकान बंद करने के दौरान हुई घटना, सुगौली पुलिस जांच में जुटी।

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र के ताज चौक पर शनिवार रात 10:38 बजे एक सनसनीखेज घटना घटी है। ताज शॉपिंग सेंटर के मालिक फैसल यूसुफ पर दो हेलमेटधारी बाइक सवार बदमाशों ने गोलीबारी की है। हालांकि, फैसल इस हमले में बाल-बाल बच गए। इस घटना के बाद सुगौली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।


यह घटना सुगौली के ताज चौक स्थित ताज शॉपिंग सेंटर के पास उस समय हुई जब दुकान मालिक फैसल यूसुफ अपनी दुकान बंद कर रहे थे। उजले रंग की अपाचे बाइक पर सवार दो हेलमेटधारी बदमाशों ने चलती बाइक से फैसल पर गोली चलाई। बदमाश रक्सौल की ओर से आए थे और घटना को अंजाम देने के बाद छपवा की ओर भाग निकले।


इस फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही सुगौली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में छानबीन शुरू कर दी है और बदमाशों की तलाश में जुटी है। आश्वासन दिलाया गया है कि फायरिंग करने वाले अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।


रिपोर्टर: सोहराब आलम