ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: मोकामा में पुलिस टीम पर हमला, SI का सिर फटा; कई कर्मी घायल

Bihar Crime News: मोकामा के मरांची थाना क्षेत्र में आरोपी पोलू सिंह को पकड़ने गई पुलिस पर परिजनों ने हमला कर दिया। जिसमें एक एएसआई का सिर फट गया है और तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। आरोपी फरार।

Bihar Crime News
मरांची थाना
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: मोकामा के मरांची थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर उसके परिजनों ने भीषण हमला कर दिया। इस हमले में एक सहायक उप-निरीक्षक का सिर फट गया है और तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया है।


यह घटना सोमवार सुबह 9-10 बजे के आसपास पटना ग्रामीण क्षेत्र के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत मरांची थाना क्षेत्र में हुई है। मरांची थाना पुलिस एक आरोपी पोलू सिंह उर्फ धनंजय सिंह को गिरफ्तार करने गई थी। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी के परिजनों ने टीम को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान परिजनों ने धक्का-मुक्की और हमला कर आरोपी को घर से भगा दिया।


इस हमले में एक एएसआई को सिर में गंभीर चोट आई, जबकि दो अन्य पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आईं हैं। पटना ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि घटना की जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है। बाढ़ एसडीपीओ को भी पूरे मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।


रिपोर्टर: मनोज कुमार