ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

Bihar Crime News: पूर्व मुखिया की बेरहमी से हत्या, दूसरे के घर से लाश बरामद

Bihar Crime News: बिहार के औरंगाबाद में पूर्व मुखिया अजीत कुमार सिंह की पीट-पीटकर हत्या, दूसरे के घर में मिली लाश। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया।

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के औरंगाबाद में एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। ओबरा थाना क्षेत्र के खराटी गांव में बभनडीहा पंचायत के पूर्व मुखिया अजीत कुमार सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने उनके शव को एक अन्य व्यक्ति के घर से बरामद किया है, जिसके बाद हत्या का रहस्य और गहरा गया है। शव की हालत से पता चलता है कि हमलावरों ने बड़ी बेरहमी से उन पर वार किया। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है और जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार अजीत कुमार सिंह को बंधक बनाकर उनके हाथ-पांव बांधे गए, फिर बेरहमी से पिटाई की गई। पुलिस ने मदन शर्मा सहित तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है, लेकिन हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। शव जिस घर से मिला, वह मदन शर्मा का बताया जा रहा है। मृतक 2016 में मुखिया का चुनाव जीते थे और इलाके में उनकी अच्छी पहचान थी। घटना के बाद खराटी गांव में तनाव का माहौल है और लोग इस क्रूर हत्या से स्तब्ध हैं।


पूर्व मुखिया के परिजनों का कहना है कि अजीत रात में अपने बेटे के साथ घर पर ही सो रहे थे। उनकी पत्नी सुनीता देवी ने आरोप लगाया कि वह दवा लेने घर आए थे, तभी रास्ते में मदन शर्मा और अन्य लोगों ने उनका अपहरण कर लिया और फिर हत्या कर दी। यह रहस्य बना हुआ है कि वह अपने घर से मदन शर्मा के घर तक कैसे पहुंचे।


घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और जांच शुरू की है। वर्तमान में पुलिस गांव में कैंप कर रही है, ताकि तनाव को रोका जा सके और मामले की गहराई से छानबीन हो सके।