ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

Bihar Crime News: हथौड़े से हमला कर बेटी ने ले ली पिता की जान, जानिए... वजह

Bihar Crime News: बिहार के गया जी से एक खौफनाक घटना सामने आई है, जहां एक बेटी ने हथौड़े से हमला कर अपने पिता की जान ले ली है।

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के गया जी से एक खौफनाक घटना सामने आई है, जहां एक बेटी ने हथौड़े से हमला कर अपने पिता की जान ले ली है। बताया जा रहा है कि बताया जा रहा है कि रात में जब पिता घर में सो रहे थे तब उसी वक्त बेटी ने अपने बाप की हत्या कर डाली। यह घटना बोधगया थाना क्षेत्र के मनकोसी गांव की है। इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई।


घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और जांच में जुटी गई है। मृतक की पहचान मनकोसी गांव निवासी करीब 70 वर्षीय कपिल मिस्त्री के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से हत्या की आरोपी बेटी 30 वर्षीय कंचन कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है। 


वहीं, पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया है। घटना के संबंध में पुछताछ के दौरान जानकारी मिली है कि 30 साल की कंचन मानसिक रूप से विक्षिप्त थी, जिस कारण घर में उसे बेड़ियों में जकड़ कर रखा जाता था। मानसिक रुप से बीमार होने के कारण उसने अपने पिता पर ही इस हथौड़े से हमला कर जान ले ली है। फिलहाल, कंचन को गिरफ्तार कर लिया गया है।