ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

बिहार: अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर हमला, एक जवान की मौत, कई घायल

DARBHANGA: बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है, जहां अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस घटना में एक जवान की मौत हो गई। जवान के मौत की पुष्टि एसएसपी अवकाश कुमार ने की है। वारदात के

बिहार: अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर हमला, एक जवान की मौत, कई घायल
First Bihar
2 मिनट

DARBHANGA: बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है, जहां अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस घटना में एक जवान की मौत हो गई। जवान के मौत की पुष्टि एसएसपी अवकाश कुमार ने की है। वारदात के बाद भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। 


ज़िले के नेहरा ओपी थाना अंतर्गत नेहरा गांव के तरौनी मोड़ में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण खाली कराने गए पुलिस के जवान पर ग्रामीणों ने ईंट पत्थर और लाठी डंडे से अचानक हमला बोल दिया, जिससे कई पुलिसकर्मी न सिर्फ घायल हो गए बल्कि एक पुलिस के जवान की मौत भी हो गई। दरभंगा के एसएसपी अवकाश कुमार ने इसकी पुष्टि की है। गांव में तनाव को तखते भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। मृतक पुलिस जवान की पहचान चेत नारायण सिंह के रूप में की गयी है। बताया जाता है कि जवान दरभंगा के विरौल थाना में दंगा नियंत्रण वाहन पर चालाक के रूप में तैनात था | 



घटना के बाद सभी घायल पुलिस वाले को दरभंगा DMCH अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने घायल जवान चेत नारायण सिंह के मौत की पुष्टि कर दी। इसके बाद दरभंगा पुलिस एसोसिएशन के कई लोग दरभंगा अस्पताल पहुंच जवान की मौत पर दुःख जताया। साथ ही सभी तरह के सरकारी सुविधा दिलाने की मांग दरभंगा एसएसपी से की है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता