ब्रेकिंग
बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदसहरसा में 8 साल की बच्ची के साथ गंदा काम, नाबालिग लड़के पर आरोपBihar News : सरकारी विभागों की अब खैर नहीं! बिहार में बकाया रॉयल्टी वसूलने निकलेगा खान विभाग, भेजे जाएंगे नोटिसBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरीबाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदसहरसा में 8 साल की बच्ची के साथ गंदा काम, नाबालिग लड़के पर आरोपBihar News : सरकारी विभागों की अब खैर नहीं! बिहार में बकाया रॉयल्टी वसूलने निकलेगा खान विभाग, भेजे जाएंगे नोटिसBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरी

बालू ट्रकों पर दबंगों का कहर...ड्राइवरों को लाठी-डंडों से पीटा, संघ ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की

भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र में बालू विवाद को लेकर ट्रक ड्राइवरों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में ड्राइवरों की लाठी-डंडों से पिटाई होती दिख रही है। पीड़ितों ने सहार और एससी-एसटी थाने में केस दर्ज कराया है।

Bihar News, Bhojpur News, Sand Mining Bihar, Bhojpur Truck Driver Beaten, Sahar Police Station, Sand Dispute Bihar, Truck Owners Association Bhojpur, Bihar Crime News, Sand Transport Bihar, SC ST Poli
© self
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News; बिहार में बालू को लेकर विवाद,मारपीट, गोलीबारी की घटना कोई नई बात नहीं है. एक बार फिर से भोजपुर जिले में बालू विवाद में ट्रक ड्राईवरों के साथ मारपीट की गई है. ट्रक ड्राईवरों को बेरहमी से पिटाई गई है. रविवार और सोमवार को सहार थाना क्षेत्र में गाड़ी चालकों की पिटाई की गई है. इसके बाद पीड़ितों ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है. वहीं भोजपुर जिला ट्रक ओनर एसोसिएशन ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है, कार्रवाई नहीं होने पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी है.

भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र में कई ट्रक चालकों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में लाठी डंडा से पिटाई करते तस्वीर दिख रही है. पिटाई के बाद ट्रक ड्राईवरों ने सहार और एससी-एसटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है. सहार थाने की पुलिस को दिए आवेदन में पीड़ित भीम कुमार दास ने बताया कि ट्रक हटाने को लेकर विवाद बढ़ा. इसके आधे दर्जन से अधिक लोगों ने उनके साथ पिटाई की है. 

वहीं, एक और ड्राइवर ने जिले के एससी एसटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है. जिसमें जाति सूचक शब्द,गाली देने, मारपीट करने और प्रति बालू ट्रक 20 हजार रू मांगने का आरोप लगाया है. इन आरोपों में दोनों थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. 

वहीं, भोजपुर जिला ट्रक ओनर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अजय यादव ने जिले के पुलिस अधीक्षक से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग किया है. उन्होंने कहा कि ट्रक मालिकों और ड्राईवर को परेशान किया जा रहा है. अगर यही स्थिति रही,दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तब विवश होकर संघ चक्का जाम करेगा.