ब्रेकिंग
अमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरबिना रिकॉर्ड दलील पर कोर्ट नाराज, महाधिवक्ता ने खुद को किया अलग, 3 सचिव तलबबीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल अमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरबिना रिकॉर्ड दलील पर कोर्ट नाराज, महाधिवक्ता ने खुद को किया अलग, 3 सचिव तलबबीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल

शराबबंदी वाले राज्य में ट्रक से 1.35 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, नशे की खेप कैसे पहुंच रही बिहार?

Bihar Crime News: भोजपुर में उत्पाद विभाग और राज्य नियंत्रण ब्यूरो की संयुक्त कार्रवाई में हरियाणा से बिहार लाई जा रही करीब 1.35 करोड़ रुपये की विदेशी शराब जब्त की गई। ट्रक चालक समेत दो तस्करों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Bihar Crime News
भारी मात्रा में शराब बरामद
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए 10 साल से अधिक का समय बीच चुका है लेकिन अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसना पुलिस और सरकार के लिए भारी पड़ रहा है। आए दिन राज्य के अलग-अलग जिलों में शराब की खेप पकड़ी जा रही है। सबसे बड़ा सवाल है कि जब बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है तो दूसरे राज्यों से शराब की खेप बिहार कैसे पहुंच रही है।


दरअसल, भोजपुर अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 12 जून 2026 को सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली कि हरियाणा से एक ट्रक में भारी मात्रा में विदेशी शराब बिहार लाई जा रही है।


सूचना के आधार पर मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग भोजपुर तथा राज्य नियंत्रण ब्यूरो पटना की संयुक्त टीम ने मोहनिया-आरा फोरलेन पर धनगाई थाना क्षेत्र के महुरही ओवरब्रिज के पास छापेमारी कर एक महिंद्रा ब्लाजो ट्रक को पकड़ा। तलाशी के दौरान ट्रक से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। ट्रक पर निबंधन संख्या PB10JP-9177 अंकित पाया गया। 


मौके से ट्रक चालक अमनदीप सिंह, पिता मलकीत सिंह, निवासी करनाल, हरियाणा एवं जरनैल सिंह, पिता हाकीम सिंह, निवासी शरीफगढ़, थाना शाहाबाद, जिला कुरुक्षेत्र, हरियाणा को गिरफ्तार किया गया। जब्त शराब की बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 35 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। बताया जा रहा है कि शराब की खेप हरियाणा से बिहार के मुजफ्फरपुर ले जाई जा रही थी। 


गिरफ्तार दोनों तस्करों के खिलाफ आगे की कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। छापेमारी दल में निरीक्षक अनिल कुमार, सहायक अवर निरीक्षक धीरज कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक मदन लाल यादव सहित मद्यनिषेध सिपाही, सैप एवं होमगार्ड के जवान शामिल थे। मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता