ब्रेकिंग
बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदसहरसा में 8 साल की बच्ची के साथ गंदा काम, नाबालिग लड़के पर आरोपBihar News : सरकारी विभागों की अब खैर नहीं! बिहार में बकाया रॉयल्टी वसूलने निकलेगा खान विभाग, भेजे जाएंगे नोटिसBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरीबाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदसहरसा में 8 साल की बच्ची के साथ गंदा काम, नाबालिग लड़के पर आरोपBihar News : सरकारी विभागों की अब खैर नहीं! बिहार में बकाया रॉयल्टी वसूलने निकलेगा खान विभाग, भेजे जाएंगे नोटिसBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरी

बिहार में भूमि विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; वारदात से इलाके में सनसनी

Bihar Crime News: भोजपुर के कोईलवर थाना क्षेत्र के महादेव चक गांव में पुराने भूमि विवाद को लेकर 65 वर्षीय बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान आरा सदर अस्पताल में मौत हो गई, जिससे इलाके में तनाव फैल गया है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेव चक गांव में पुराने जमीनी विवाद को लेकर एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 


मृतक की पहचान महादेव चक गांव निवासी स्व. वासुदेव महतो के पुत्र बलिराम महतो (65 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पेशे से किसान थे परिजनों के अनुसार विवाद पट्टीदारों के साथ लंबे समय से चल रहा था और उसी रंजिश में मारपीट की गई।


हमले में मृतक के सिर के दोनों तरफ गंभीर चोटें, दोनों हाथ और पैरों पर जख्म के निशान पाए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में तनाव और दहशत का माहौल बन गया। 


सूचना पर सदर एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह और कोईलवर थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता