ब्रेकिंग
Patna Airport News : पटना एयरपोर्ट पर आखिर क्यों मंडरा रहा बर्ड हिट का खतरा? मांस-मछली की दुकानें और कचरा स्टेशन भी जांच के दायरे में...✦मेला घूमने गए और हुड़दंग किया… तो खैर नहीं, 20 हजार सुरक्षाकर्मी और दंगा निरोधी दस्ता मुस्तैद, जानिए पुलिस की पूरी रणनीति✦‘छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर आओ, 2 लाख इनाम देंगे’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का ऑफर✦कोलकाता भगदड़ में 19 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल; सुरक्षा समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित✦बिहार MLC चुनाव: वोट डालते समय एक गलती और बेकार हो सकती है पूरी मेहनत! बैलेट पेपर पर ऐसे करें मतदान✦Patna Airport News : पटना एयरपोर्ट पर आखिर क्यों मंडरा रहा बर्ड हिट का खतरा? मांस-मछली की दुकानें और कचरा स्टेशन भी जांच के दायरे में...✦मेला घूमने गए और हुड़दंग किया… तो खैर नहीं, 20 हजार सुरक्षाकर्मी और दंगा निरोधी दस्ता मुस्तैद, जानिए पुलिस की पूरी रणनीति✦‘छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर आओ, 2 लाख इनाम देंगे’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का ऑफर✦कोलकाता भगदड़ में 19 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल; सुरक्षा समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित✦बिहार MLC चुनाव: वोट डालते समय एक गलती और बेकार हो सकती है पूरी मेहनत! बैलेट पेपर पर ऐसे करें मतदान

चोरी के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और फायरिंग, वार्ड सदस्य के भाई को लगी गोली

Bihar Crime News: भोजपुर जिले के सिकरहटा थाना क्षेत्र के बघड़ा टोला गांव में चोरी के आरोप को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया। मारपीट और फायरिंग के दौरान वार्ड सदस्य के मुख-बधिर भाई उमेश पासवान को गोली लग गई।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के भोजपुर जिले के सिकरहटा थाना क्षेत्र के बघड़ा टोला गांव में चोरी के आरोप को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान एक युवक को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 


जानकारी के अनुसार गोली युवक के दाहिने पैर की जांघ में लगी है। घायल को परिजनों द्वारा पहले पीरो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है। 


घायल की पहचान सिकरहटा थाना क्षेत्र के सिकरहटा गांव वार्ड नंबर-1 निवासी इला पासवान के 35 वर्षीय पुत्र उमेश पासवान के रूप में हुई है। बताया जाता है कि उमेश पासवान मुख-बधिर है। उसका बड़ा भाई नारायण राम सिकरहटा पंचायत के वार्ड नंबर-1 के वार्ड सदस्य हैं।


घटना के बाद गांव में तनाव और दहशत का माहौल फैल गया है। सूचना मिलने पर सिकरहटा थानाध्यक्ष सनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता