ब्रेकिंग
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में VIP का 'बिहार बंद' को समर्थन, बोली- सरकार दमन नहीं, संवाद का रास्ता अपनाएपटना छात्र हिंसा मामला: माले विधायक संदीप सौरभ और AISA अध्यक्ष धनंजय कुमार गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत 118 पुलिस वाले गिरफ्तार किये गये हैं, उपद्रवियों के हंगामे पर बोले मनोज तिवारी भरत तिवारी एनकाउंटर के सवा महीने बाद सरकार को आया होश? जगदीशपुर एसडीओ भी हटाए गए, तत्कालीन एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा भी लाइन हाजिर माले विधायक संदीप सौरभ और AISA अध्यक्ष धनंजय गिरफ्तार, आवास से कोतवाली थाना ले गई पुलिस छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में VIP का 'बिहार बंद' को समर्थन, बोली- सरकार दमन नहीं, संवाद का रास्ता अपनाएपटना छात्र हिंसा मामला: माले विधायक संदीप सौरभ और AISA अध्यक्ष धनंजय कुमार गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत 118 पुलिस वाले गिरफ्तार किये गये हैं, उपद्रवियों के हंगामे पर बोले मनोज तिवारी भरत तिवारी एनकाउंटर के सवा महीने बाद सरकार को आया होश? जगदीशपुर एसडीओ भी हटाए गए, तत्कालीन एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा भी लाइन हाजिर माले विधायक संदीप सौरभ और AISA अध्यक्ष धनंजय गिरफ्तार, आवास से कोतवाली थाना ले गई पुलिस

बिहार में प्रेमी युगल ने खाया जहर, युवक की हुई मौत, बाल-बाल बची महिला की जान

Bihar Crime News: बिहार के भागलपुर में एक प्रेमी युगल ने जहर खा लिया. दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां युवक की मौत हो गई जबकि महिला की जान बाल बाल बच गई.

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र में पति-पत्नी और प्रेमी के बीच हुए विवाद ने एक दर्दनाक मोड़ ले लिया। शादीशुदा महिला कंचन देवी को उसका पहला पति मनोज मंडल साथ ले जाने आया, लेकिन उसने जाने से इंकार कर दिया। विवाद बढ़ने पर कंचन ने जहर खाने की धमकी दी और जहरीला पदार्थ मुंह में डाल लिया। 


इसी दौरान उसके प्रेमी भरत कुमार ने भी जहर खा लिया। कंचन के मुंह से जहरीला पदार्थ बाहर निकल गया, जबकि भरत ने उसे निगल लिया। इलाज के दौरान भरत की मौत हो गई, जबकि कंचन सुरक्षित है। मृतक भरत कुमार हरिदासपुर, नाथनगर का रहने वाला था। 


जानकारी के अनुसार, भरत ने पहले लूसी कुमारी से प्रेम विवाह किया था और उनके दो बच्चे भी हैं। बाद में उसने कंचन देवी से प्रेम विवाह किया, जिसने अपने पहले पति मनोज को छोड़ दिया था। दोनों गुजरात चले गए थे और दस दिन पहले ही घर लौटे थे। गुरुवार को मनोज मंडल पत्नी को वापस लेने आया, लेकिन कंचन ने उसके साथ जाने से मना कर दिया।


मृतक के पिता का कहना है कि कंचन ने जहर केवल जीभ पर लगाया था, जबकि भरत ने वास्तव में निगल लिया। पुलिस ने दोनों को अस्पताल भेजा, जहां भरत की मौत हो गई। इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने बताया कि फर्द बयान की कॉपी अभी तक नहीं मिली है और आगे की कार्रवाई बयान के आधार पर होगी। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता