ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह के कैंडिडेट अब अपने ही घर में घिरे! नवादा में चंदन सिंह की एंट्री से बदले समीकरण, नीरज के लिए मांगा वोट✦Bhagalpur Double Murder: भागलपुर में सुबह-सुबह डबल मर्डर, दंपती को गोलियों से भूना, इलाके में मचा हड़कंप✦Bihar MLC Election 2026 : एक गलती और वोट बेकार! 6 सवालों में समझिए बैलेट पेपर से रिजल्ट तक का पूरा खेल✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव का काउंटडाउन खत्म, 993 बूथों पर कल होगा मतदान; जानिए किस सीट पर कितने उम्मीदवार✦Bihar STET 2026 : STET अभ्यर्थी ध्यान दें! 4 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगा पेपर; जानिए नया एडमिट कार्ड कब आएगा?✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह के कैंडिडेट अब अपने ही घर में घिरे! नवादा में चंदन सिंह की एंट्री से बदले समीकरण, नीरज के लिए मांगा वोट✦Bhagalpur Double Murder: भागलपुर में सुबह-सुबह डबल मर्डर, दंपती को गोलियों से भूना, इलाके में मचा हड़कंप✦Bihar MLC Election 2026 : एक गलती और वोट बेकार! 6 सवालों में समझिए बैलेट पेपर से रिजल्ट तक का पूरा खेल✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव का काउंटडाउन खत्म, 993 बूथों पर कल होगा मतदान; जानिए किस सीट पर कितने उम्मीदवार✦Bihar STET 2026 : STET अभ्यर्थी ध्यान दें! 4 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगा पेपर; जानिए नया एडमिट कार्ड कब आएगा?

बिहार में सुरक्षित कौन? JDU सांसद के घर में बड़ी चोरी, बॉडीगार्ड का पिस्टल भी लेकर फरार हुए शातिर चोर

Bihar Crime News: भागलपुर में जदयू सांसद अजय कुमार मंडल के आवास में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने घर में सेंधमारी कर अंगरक्षक का पिस्टल भी चुरा लिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के भागलपुर में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक बड़ी घटना सामने आई है। जेडीयू सांसद अजय कुमार मंडल के तिलकामांझी थाना क्षेत्र स्थित बैंक कॉलोनी आवास में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार, चोर रात के समय सांसद के आवास में घुसे और चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि चोर वहां तैनात अंगरक्षक निरंजन कुमार का सरकारी पिस्टल भी अपने साथ ले गए। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक जनप्रतिनिधि के संरक्षित आवास से हथियार चोरी होना पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है।


घटना की सूचना मिलते ही तिलकामांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। नगर पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। इसके अलावा तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर भी जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।


सांसद आवास से अंगरक्षक का हथियार चोरी होने की घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था की खामियों को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों के बीच भी इस घटना को लेकर चर्चा तेज है। प्रशासनिक स्तर पर मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। 


पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता