ब्रेकिंग
बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदसहरसा में 8 साल की बच्ची के साथ गंदा काम, नाबालिग लड़के पर आरोपBihar News : सरकारी विभागों की अब खैर नहीं! बिहार में बकाया रॉयल्टी वसूलने निकलेगा खान विभाग, भेजे जाएंगे नोटिसBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरीबाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदसहरसा में 8 साल की बच्ची के साथ गंदा काम, नाबालिग लड़के पर आरोपBihar News : सरकारी विभागों की अब खैर नहीं! बिहार में बकाया रॉयल्टी वसूलने निकलेगा खान विभाग, भेजे जाएंगे नोटिसBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरी

बिहार में पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प, दो पुलिसकर्मी घायल; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Bihar Crime News: बेतिया के चौमुखा गांव में पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हुए और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बेतिया के योगापट्टी थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव में पुलिस और ग्रामीणों के बीच विवाद ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।


जानकारी के अनुसार, चौमुखा गांव निवासी किरनी देवी के ससुराल में उनके पिता बदन यादव के आने के बाद किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई थी। गुरुवार शाम यह विवाद बढ़ते-बढ़ते तनावपूर्ण स्थिति में बदल गया, जिसके बाद पुलिस को मौके पर हस्तक्षेप करना पड़ा।


ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने जबरन एक व्यक्ति को ले जाने की कोशिश की, जिससे माहौल और बिगड़ गया। इसी दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


इस झड़प में दो पुलिसकर्मी अभय कुमार सिंह और साहेब यादव घायल हो गए। दोनों को योगापट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है। वहीं, कुछ ग्रामीणों के भी घायल होने की सूचना है।


घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। योगापट्टी थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु एसपी कार्तिकेय एके ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला किया गया, जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। स्थानीय लोगों ने वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट..

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता