ब्रेकिंग
राजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टराजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्ट

Bihar Crime News: खाना खाने जा रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप

Bihar Crime News: बेतिया के चनपटिया में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए. घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है.

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के बेतिया के चनपटिया थाना क्षेत्र के सिसवनिया गांव में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। 


घायल युवक की पहचान 25 वर्षीय अजीत पासवान के रूप में हुई है, जो रविंद्र पासवान का छोटा बेटा है और गांव में सिलाई का काम करता था। बताया जाता है कि अजीत अपने घर खाना खाने जा रहा था, तभी पहले से घात लगाए हमलावरों ने उस पर अचानक फायरिंग कर दी। 


गोली उसके सीने के दाहिने हिस्से में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों के सहयोग से उसे तुरंत गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच), बेतिया में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।


घटना की सूचना मिलते ही चनपटिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर हमलावरों की पहचान में जुटी है। फिलहाल घटना के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। इस वारदात के बाद गांव में डर और तनाव का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता