ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में प्रधानाध्यापक के कार्यालय के ‘शुद्धीकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंडBihar Weather: बिहार में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में येलो अलर्ट, पटना में भी झमाझम बारिशरेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, 3 युवतियां मुक्त, 4 दलाल गिरफ्तारअचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पारमुजफ्फरपुर में प्रधानाध्यापक के कार्यालय के ‘शुद्धीकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंडBihar Weather: बिहार में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में येलो अलर्ट, पटना में भी झमाझम बारिशरेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, 3 युवतियां मुक्त, 4 दलाल गिरफ्तारअचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पार

हत्या या आत्महत्या? बिहार में पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

Bihar Crime News: बेगूसराय में एक 22 वर्षीय युवक का शव आम के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और हत्या या आत्महत्या को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस जांच और फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Bihar Crime News
हत्या या आत्महत्या?
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के बेगूसराय जिले के बरौनी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार की सुबह एक युवक का शव आम के पेड़ से गमछे के सहारे लटका हुआ मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। मामले को लेकर लोगों के बीच हत्या और आत्महत्या दोनों तरह की चर्चाएं चल रही हैं। 


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि फोरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी रही। घटना फूलवड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद बरौनी के वार्ड संख्या-3 स्थित गाछी टोला की है। मृतक की पहचान शकलदेव महतो के लगभग 22 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार के रूप में की गई है।


जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने घर के समीप एक आम के पेड़ में युवक का शव फंदे से लटका देखा। इसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही फूलवड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारकर जांच शुरू की। वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से विभिन्न नमूने और अन्य साक्ष्य एकत्र किए।


मृतक के बड़े भाई अनिल महतो और वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मनोहर कुमार ने बताया कि छोटू कुमार शनिवार की शाम घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। रविवार सुबह घर के समीप ही आम के पेड़ से उसका शव बरामद हुआ।


परिजनों के अनुसार मृतक के शरीर पर केवल एक जांघिया था, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों पर कोई कपड़ा नहीं था। शव मिलने के बाद परिवार में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


फूलवड़िया थाना पुलिस ने बताया कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।


घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोगों के बीच यह सवाल बना हुआ है कि यह आत्महत्या का मामला है या फिर इसके पीछे कोई साजिश है। अब सभी की निगाहें पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता