ब्रेकिंग
Bihar BDO Strike: बिहार के बीडीओ जायेंगे हड़ताल पर, सरकार के सामने बढ़ी बड़ी चुनौती; जानिए क्या है वजह पटना में बाढ़ का खतरा गहराया! 66 नावें तैनात, मुसीबत में फंसें तो तुरंत इस नंबर पर करें फोनPatna Shopping Complex: पटना के खेतान मार्केट समेत 3 जगहों पर बनेंगे बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, 530 करोड़ की योजना पर बड़ा फैसलाBihar News: पटना डूबने लगा! गंगा के रौद्र रूप से दीघा से मोकामा तक तबाही, 1500 परिवार सड़क परBihar News: राजकीय पुरस्कार के लिए चुने गए हेडमास्टर की ही गिरफ्तारी! छात्राओं के वीडियो कांड में 2 शिक्षक फरार, POCSO केस से मचा हड़कंपBihar BDO Strike: बिहार के बीडीओ जायेंगे हड़ताल पर, सरकार के सामने बढ़ी बड़ी चुनौती; जानिए क्या है वजह पटना में बाढ़ का खतरा गहराया! 66 नावें तैनात, मुसीबत में फंसें तो तुरंत इस नंबर पर करें फोनPatna Shopping Complex: पटना के खेतान मार्केट समेत 3 जगहों पर बनेंगे बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, 530 करोड़ की योजना पर बड़ा फैसलाBihar News: पटना डूबने लगा! गंगा के रौद्र रूप से दीघा से मोकामा तक तबाही, 1500 परिवार सड़क परBihar News: राजकीय पुरस्कार के लिए चुने गए हेडमास्टर की ही गिरफ्तारी! छात्राओं के वीडियो कांड में 2 शिक्षक फरार, POCSO केस से मचा हड़कंप

पुलिस से बचने के लिए भागा आरोपी, ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ा; हथियार बरामद

Bihar Crime News: बेगूसराय के नीमाचांदपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस से भाग रहे एक युवक को ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया गया। आरोपी के पास से एक देशी हथियार बरामद हुआ है, जबकि गिरफ्तारी के दौरान मारपीट का वायरल वीडियो भी पुलिस जांच के दायरे में है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बेगूसराय जिले के नीमाचांदपुरा थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को एक हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शेरपुर निवासी सत्तन महतो के पुत्र संजय कुमार के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के दौरान हुए घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।



नीमाचांदपुरा थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शेरपुर गांव का एक युवक अवैध देशी हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम जब आरोपी को पकड़ने पहुंची तो वह पुलिस को देखते ही घर के पीछे की ओर से भागने लगा। इसी दौरान स्थानीय लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया गया।



गिरफ्तारी के बाद आरोपी के पास से एक देशी हथियार बरामद किया गया, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर थाना लाया गया। उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



इधर, गिरफ्तारी के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग आरोपी के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो भी पुलिस के संज्ञान में है। वीडियो की जांच की जा रही है और पूरे घटनाक्रम के सभी पहलुओं की पड़ताल के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता