ब्रेकिंग
MP-MLA कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, 8 साल पुराने केस में दोषी करारबापू सभागार में आशुतोष राणा के कार्यक्रम के दौरान दिखा अनोखा नजारा, तेज प्रताप यादव को देखकर दर्शकों के बीच जा बैठे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर ने किया जीत का दावा, बोले- ‘अरे जीत तो भईया हो गई यार’15 अगस्त से पहले करा लें यह जरूरी काम, नहीं तो महंगा पड़ सकता है गैस सिलेंडर; घर बैठे ऐसे करें सत्यापनसबूत के साथ निर्वाचन आयोग पहुंचे प्रशांत किशोर, पटना SSP कार्तिकेय शर्मा पर कार्रवाई की मांग MP-MLA कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, 8 साल पुराने केस में दोषी करारबापू सभागार में आशुतोष राणा के कार्यक्रम के दौरान दिखा अनोखा नजारा, तेज प्रताप यादव को देखकर दर्शकों के बीच जा बैठे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर ने किया जीत का दावा, बोले- ‘अरे जीत तो भईया हो गई यार’15 अगस्त से पहले करा लें यह जरूरी काम, नहीं तो महंगा पड़ सकता है गैस सिलेंडर; घर बैठे ऐसे करें सत्यापनसबूत के साथ निर्वाचन आयोग पहुंचे प्रशांत किशोर, पटना SSP कार्तिकेय शर्मा पर कार्रवाई की मांग

बिहार: बारात में हर्ष फायरिंग, युवक को गोली लगने से मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

ARRAH: भोजपुर जिले में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है जहां एक तरफ पुलिस हर्ष फायरिंग पर पूरी तरह से नकेल कसने के लिए तरह-तरह के कार्रवाई कर रही है। तो वहीं दूसरी तरफ हर्ष फायरिंग रुकने का नाम नही

बिहार: बारात में हर्ष फायरिंग, युवक को गोली लगने से मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

ARRAH: भोजपुर जिले में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है जहां एक तरफ पुलिस हर्ष फायरिंग पर पूरी तरह से नकेल कसने के लिए तरह-तरह के कार्रवाई कर रही है। तो वहीं दूसरी तरफ हर्ष फायरिंग रुकने का नाम नहीं ले रहा है। 


बताया जाता है कि कल देर रात कृष्णगढ़ थाना के सरैया गाँव से धोबहा बारात गया था जिसमें हर्ष फायरिंग में एक युवक को गोली लगी थी। जिसका आज इलाज के दौरान मौत हो गई। मृत युवक विंध्याचल कुमार सरैया गांव का निवासी बताया जा रहा है, जो कल अपने ही गांव के एक बारात में गया था। उसी दौरान हर्ष फायरिंग का शिकार हुआ और उसको गोली लग गई। घटना के बाद परिजनों ने इलाज के लिए उसको आरा सदर अस्पताल लाया। जहां युवक की स्थिति बिगड़ता देख उसको पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया था। जिसकी आज सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। 


वहीं घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने धोबहा में सड़क जाम कर आगजनी कर दिया है, और इस कांड में शामिल आरोपियों के गिरफ्तारी के साथ-साथ मुआवजे की मांग कर रहे हैं। हालांकि पुलिस अभी तक मौके पर नहीं पहुंच पाई है,और परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई भी नहीं किया है। फिलहाल इस पूरे मामले पर पुलिस ने तत्काल कुछ भी कहने से इनकार किया है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता