ब्रेकिंग
खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है✦खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बगहा में युवक की गोली मारकर हत्या

बगहा के रामनगर थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने संजीव कुमार मिश्र उर्फ पुट्टू मिश्र की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, इलाके में दहशत का माहौल।

बिहार न्यूज
इलाके में सनसनी
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BAGAHA:बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं, यही कारण हैं कि वो एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बगहा के रामनगर थाना क्षेत्र के फुलकौल चौक का है, जहां अज्ञात अपराधियों ने संजीव कुमार मिश्र उर्फ पुट्टू मिश्र को गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि तीन बाइक सवार अपराधियों ने हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया है। संजीव कुमार मिश्रा को सिर में गोली मारकर हथियार लहराते हुए तीनों अपराधी फरार हो गये। गोली लगने से गंभीर रुप से घायल संजीव को स्थानीय लोगों की मदद से पीएचसी रामनगर ले जाया गया, जहां के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सिर में गोली लगने की पुष्टि हुई है। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संजीव की हत्या किसने और क्यों की इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। घटना के तमाम बिन्दुओं का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक के बीच कोहराम मचा हुआ है, रो-रोकर उनका बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।