ब्रेकिंग
बिहार का भ्रष्ट प्रखंड विकास पदाधिकारी गिरफ्तार, 75 हजार रिश्वत लेते निगरानी ने रंगेहाथ दबोचानेपाल की बाढ़ का बिहार में असर: गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा, कई जिलों में हाई अलर्ट; तटबंधों की बढ़ी निगरानीघर से सैकड़ों किलोमीटर दूर थे शिक्षक, फिर भी सरकारी स्कूल में बन रही थी हाजिरी... 21 शिक्षकों का डिजिटल खेल उजागरधान की भूसी के नीचे छिपा था करोड़ों का माल, 16 चक्का ट्रक की तलाशी लेते ही खुल गया बड़ा राज; बिहार में 1.28 करोड़ की विदेशी शराब जब्तबिहार में ममता हुई शर्मसार, अपनी मर्जी से शादी करने पर टीचर मां-बाप ने बेटी का गला दबाकर कर दी हत्याबिहार का भ्रष्ट प्रखंड विकास पदाधिकारी गिरफ्तार, 75 हजार रिश्वत लेते निगरानी ने रंगेहाथ दबोचानेपाल की बाढ़ का बिहार में असर: गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा, कई जिलों में हाई अलर्ट; तटबंधों की बढ़ी निगरानीघर से सैकड़ों किलोमीटर दूर थे शिक्षक, फिर भी सरकारी स्कूल में बन रही थी हाजिरी... 21 शिक्षकों का डिजिटल खेल उजागरधान की भूसी के नीचे छिपा था करोड़ों का माल, 16 चक्का ट्रक की तलाशी लेते ही खुल गया बड़ा राज; बिहार में 1.28 करोड़ की विदेशी शराब जब्तबिहार में ममता हुई शर्मसार, अपनी मर्जी से शादी करने पर टीचर मां-बाप ने बेटी का गला दबाकर कर दी हत्या

बिहार में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना: सास-दामाद के अवैध संबंध के चक्कर में विवाहिता की हत्या, 2 महीने पहले हुई थी शादी

बिहार के अररिया जिले में एक महिला पर अपनी ही बेटी की हत्या कराने का आरोप लगा है। मृतका के पिता का दावा है कि महिला का अपने दामाद के साथ कथित संबंध था और बेटी द्वारा विरोध किए जाने के बाद उसकी हत्या कर दी गई।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© AI-generated image
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARARIA: अररिया में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां सास और दामाद के अवैध संबंध ने बड़ा कांड कर दिया। जो रिश्तों की मर्यादा पर गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है। दरअसल हयातपुर पंचायत में एक महिला पर अपनी ही बेटी की हत्या कराने का आरोप लगा है। 


आरोप है कि महिला का अपनी बेटी के पति, यानी दामाद के साथ कथित अवैध संबंध था और इसी विवाद के चलते घटना को अंजाम दिया गया। मृतका के पिता द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी (एफआईआर) के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत में लगाए गए आरोपों के अनुसार, मृतका की शादी करीब दो महीने पहले ही हुई थी।


शादी से पहले से था सास के साथ अवैध संबंध

मृतका के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी की शादी से पहले ही दामाद और सास के बीच प्रेम संबंध थे। शादी के बाद जब बेटी को इस संबंध की जानकारी मिली तो उसने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि बेटी ने जब विरोध किया तब उसे रास्ते से हटा दिया गया। उसकी हत्या कर दी गयी। 


घर से बरामद हुआ शव

मंगलवार, 2 जून 2026 की सुबह युवती का शव उसके घर से बरामद किया गया। परिजनों के अनुसार शव पर चोट और मारपीट के निशान मौजूद थे, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई में जुट गयी। 


पति और मां गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति और उसकी मां को हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी लगाया गया है।


पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल दर्ज प्राथमिकी और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इस मामले को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।


 लोग इस घटना पर चिंता जता रहे हैं, लोगों का कहना है कि एक सभ्य समाज में इस तरह की घटनाएं शोभा नहीं देती। इस तरह की वारदात नहीं होनी चाहिए। सास और दामाद के पवित्र रिश्तों को भी कुछ लोग अपनी गंदी करतूतों से बदनाम कर रहे हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। इस घटना की पुनरावृति फिर कभी ना हो, इस पर सभी को सोचना चाहिए।