ब्रेकिंग
स्कूल को मिला धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत समेत कई हस्तियों के नाम का जिक्र; ग्रेनेड हमले में मारने का थ्रेट✦Bihar MLC Election 2026 : 2 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? कोसी स्नातक में सबसे ज्यादा, शिक्षक सीटों पर मतदान ने पकड़ी रफ्तार✦बिहार में अब बेल के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 महीने में जमानत याचिका पर फैसला जरूरी; पटना HC ने जारी की SOP✦AI से युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, टूटी तय शादी; 4 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज✦मुखिया पर जानलेवा हमला: बाइक सवार अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पांचवीं बार बची जान✦स्कूल को मिला धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत समेत कई हस्तियों के नाम का जिक्र; ग्रेनेड हमले में मारने का थ्रेट✦Bihar MLC Election 2026 : 2 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? कोसी स्नातक में सबसे ज्यादा, शिक्षक सीटों पर मतदान ने पकड़ी रफ्तार✦बिहार में अब बेल के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 महीने में जमानत याचिका पर फैसला जरूरी; पटना HC ने जारी की SOP✦AI से युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, टूटी तय शादी; 4 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज✦मुखिया पर जानलेवा हमला: बाइक सवार अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पांचवीं बार बची जान

आरा में जमीन विवाद को लेकर रिटायर्ड होमगार्ड जवान की पीट-पीटकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा

भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर रिटायर्ड होमगार्ड जवान नंदजी यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHOJPUR: सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद बिहार में जमीन विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला भोजपुर से सामने आया है, जहां जमीन के विवाद में 65 साल के बुजुर्ग को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के शोभनाथ के बथान गांव में जमीन विवाद को लेकर एक रिटायर्ड होमगार्ड जवान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए पटना ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। 


घटना के बाद पूरे गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार सुबह लोगों ने नयका टोला मोड़ पर सड़क जाम कर दिया। 


इस दौरान टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन भी किया गया। करीब दो घंटे तक चले जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह ठप रहा। बाद में स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। 


मृतक की पहचान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के शोभनाथ के बथान गांव निवासी स्व. मोलन यादव के 65 वर्षीय पुत्र नंदजी यादव के रूप में हुई है, जो रिटायर्ड होमगार्ड जवान थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता