ब्रेकिंग
BJP युवा मोर्चा में बिहार के 4 नेताओं को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राहुल झा बने राष्ट्रीय मंत्री✦DARBHANGA:बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, बच्चों की गुल्लक तक ले गए चोर, दुर्गा पूजा मेला घूमने गया था परिवार✦दुर्गा पूजा मेला देखकर लौट रहे पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत, रॉन्ग साइट से आई बेलगाम थार ने तीनों को रौंदा✦दो जगह नौकरी के आरोप में पहले हुआ था सस्पेंड, अब दो झोला कागजात के साथ क्लर्क हुआ गिरफ्तार✦MLC चुनाव से पहले JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में मिलने पहुंचे CM सम्राट चौधरी✦BJP युवा मोर्चा में बिहार के 4 नेताओं को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राहुल झा बने राष्ट्रीय मंत्री✦DARBHANGA:बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, बच्चों की गुल्लक तक ले गए चोर, दुर्गा पूजा मेला घूमने गया था परिवार✦दुर्गा पूजा मेला देखकर लौट रहे पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत, रॉन्ग साइट से आई बेलगाम थार ने तीनों को रौंदा✦दो जगह नौकरी के आरोप में पहले हुआ था सस्पेंड, अब दो झोला कागजात के साथ क्लर्क हुआ गिरफ्तार✦MLC चुनाव से पहले JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में मिलने पहुंचे CM सम्राट चौधरी

बिहार में सुबह सुबह अपराधियों का तांडव: सरकारी टीचर को गोलियों से भूना

आरा में गुरुवार तड़के अपराधियों ने एक सरकारी शिक्षक नीरज कुमार पाल की गोली मारकर हत्या कर दी। घात लगाकर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर जांच में जुटी है, लेकिन हत्या के पीछे का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

ARA: बिहार में बेलगाम अपराधियों ने सुबह सुबह बड़ी घटना को अंजाम दिया है. हथियारबंद अपराधियों ने स्कूल जाने की तैयारी कर रहे एक सरकारी टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया है.


आरा में हुई वारदात 

आरा जिले के सिन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलसी छपरा गांव में गुरुवार तड़के ये दिल दहला देने वाली वारदात हुई है. हथियारबंद बदमाशों ने एक सरकारी स्कूल के शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए. मृतक की पहचान गांव निवासी नीरज कुमार पाल (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो विश्वनाथ पाल के पुत्र थे और कन्या विद्यालय फरहदा में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे।


कैसे हुई वारदात

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह नीरज पाल स्कूल जाने की तैयारी में लगे थे. इसी क्रम में वे घर से शौच के लिए खेत की ओर गए थे. वहीं पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. उनके गर्दन और सिर में दो गोलियां लगने के निशान मिले हैं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.


पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ-2 रंजीत सिंह और थानाध्यक्ष सुजीत कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को भी बुलाया गया, जो घटनास्थल से सबूत एकत्र कर रही है.


मर्डर का कारण पता नहीं

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है.पुलिस संभावित कारणों की जांच करते हुए हमलावरों की तलाश में छापेमारी कर रही है. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्ट- राकेश कुमार, आरा

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता