ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

पटना का कुख्यात गैंगस्टर अजय वर्मा अपने गैंग के साथ गिरफ्तार, दीघा में गैंगवार की थी साजिश

पटना पुलिस और एसटीएफ ने गुप्त सूचना पर संयुक्त कार्रवाई कर कुख्यात अपराधी अजय वर्मा को उसके तीन साथियों के साथ दीघा से गिरफ्तार किया। चारों किसी बड़ी गैंगवार की साजिश रच रहे थे। पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार, कारतूस और एक कार जब्त की।

bihar
गैंगवार से पहले अजय वर्मा अरेस्ट
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पटना का कुख्यात अपराधी अजय वर्मा को उसके गुर्गों के साथ गिरफ्तार किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त कार्रवाई की गयी। अजय वर्मा और उसके 3 गुर्गों को दीघा इलाके से गिरफ्तार किया गया। ये चारों किसी बड़ी गैंगवार को अंजाम देने के फिराक में थे। इसी वारदात को अंजाम देने के लिए चारों दीघा में जुटे थे। लेकिन तभी पुलिस को किसी ने सूचना दे दी की अजय वर्मा यहां दिख रहा है। फिर क्या था पुलिस ने एसटीएफ के साथ मिलकर छापेमारी की और मौके से चारों कुख्यात अपराधी को धर दबोचा। 


इन अपराधियों के पास से भारी मात्रा में हथियार, जिंदा कारतूस, मोबाइल और एक कार बरामद किया गया है। अजय वर्मा की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। अजय वर्मा पर हत्या, रंगदारी, अपहरण और डकैती सहित दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। वह पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था। अजय वर्मा पटना के जमीन पर कब्जा करने और हत्या की सुपारी लेता था। उसके गुर्गे भी इस काम में अजय वर्मा का साथ देता था।


गिरफ्तार अपराधियों की पहचान पटना सिटी के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के घघा घाट निवासी स्व.नागेश्वर प्रसाद वर्मा के पुत्र अजय वर्मा, पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के गुड़ की मंडी निवासी नंदकिशोर उर्फ पुटन सिंह, सुलतानगंज थाना क्षेत्र के घघा घाट का रहने वाला अमित कुमार उर्फ पीलिया और आलमगंज के रज्जाक कॉलोनी, घेरा मुहल्ला निवासी साबिर आलम के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुआ है। 

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अपराधियों ने कई अहम जानकारियां दीं। इनके निशानदेही पर नंदकिशोर उर्फ टूटन सिंह के घर पर भी छापेमारी की गई। जहां से 1 जर्मन मेड रिवॉल्वर,1 इंडियन ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का रिवॉल्वर जो किसी का लाइसेंसी हथियार है। 98 जिंदा कारतूस, 2 पिस्टल मैगजीन, 4 मोबाइल और कार बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधियों को जेल भेजा जा रहा है। एसटीएफ को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। सूचना के अनुसार कुछ अपराधकर्मी अपने गिरोह के साथ इलाके में सक्रिय थे। तुरंत हरकत में आई एसटीएफ की टीम ने इलाके में छापेमारी कर अजय वर्मा समेत तीन अन्य को धर दबोचा।


सूत्रों के मुताबिक, अजय वर्मा पर पटना के विभिन्न थानों जैसे सुल्तानगंज, खाजेकला, चौक थाना, आलमगंज थाना, पीरबहोर, कदमकुआं, कंकड़बाग, फुलवारीशरीफ में रंगदारी, हत्या, अपहरण, डकैती और आर्म्स एक्ट के तहत कुल 28 से अधिक मामले दर्ज हैं। इस गिरफ्तारी के साथ पटना पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक वारदात को होने से बचा लिया। फिलहाल एसटीएफ की टीम गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।