ब्रेकिंग
AK-47 फायरिंग मामले में तेजस्वी यादव का सरकार पर गंभीर आरोप, न्यायिक जांच की मांगबांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार ने भी भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा के लिए मांगे वोट, बीजेपी ने वीडियो संदेश किया जारीआंदोलनकारियों के सामने झुकी बिहार सरकार: नीट विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ सभी मुकदमे वापस लेने की घोषणाछात्रों के सामने झुकी सरकार: प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी FIR होंगी वापस, बिहार गवर्मेंट का बड़ा फैसला बांकीपुर उपचुनाव: नीरज सिन्हा के लिए सीएम सम्राट ने मांगा वोट, रोड शो में हुए शामिल, बोले.. भाजपा की जीत ही बांकीपुर की जनता की जीतAK-47 फायरिंग मामले में तेजस्वी यादव का सरकार पर गंभीर आरोप, न्यायिक जांच की मांगबांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार ने भी भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा के लिए मांगे वोट, बीजेपी ने वीडियो संदेश किया जारीआंदोलनकारियों के सामने झुकी बिहार सरकार: नीट विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ सभी मुकदमे वापस लेने की घोषणाछात्रों के सामने झुकी सरकार: प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी FIR होंगी वापस, बिहार गवर्मेंट का बड़ा फैसला बांकीपुर उपचुनाव: नीरज सिन्हा के लिए सीएम सम्राट ने मांगा वोट, रोड शो में हुए शामिल, बोले.. भाजपा की जीत ही बांकीपुर की जनता की जीत

TCH Eduserv ने नए परिसर एवं मोबाइल ऐप का किया शुभारंभ, निदेशक सौरव झा ने किया लॉन्च

Patna News: पटना में TCH Eduserv ने अपने नए परिसर और मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया। निदेशक सौरव झा ने कहा कि नई डिजिटल पहल से दूर-दराज और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को भी घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर मिलेगा।

Patna News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: सरकारी नौकरी की तैयारी कराने वाली अग्रणी शैक्षणिक संस्था TCH Eduserv ने पटना के बोरिंग रोड स्थित अपने नए परिसर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर संस्था के निदेशक सौरव झा ने फीता काटकर नए कैंपस का उद्घाटन किया तथा संस्था के बहुप्रतीक्षित TCH Eduserv App का भी औपचारिक लॉन्च किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक सौरव झा ने कहा कि बदलते समय के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को अधिक सुलभ बनाना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से TCH Eduserv ऐप लॉन्च किया गया है, जिससे दूर-दराज के विद्यार्थी तथा आर्थिक रूप से कमजोर छात्र भी घर बैठे अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे।


उन्होंने बताया कि TCH Eduserv पिछले छह वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहा है और संस्था के हजारों विद्यार्थी विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित होकर अपने सपनों को साकार कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि नया परिसर और डिजिटल प्लेटफॉर्म छात्रों को आधुनिक सुविधाओं, गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री, ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कक्षाओं तथा बेहतर मार्गदर्शन का लाभ प्रदान करेगा।


संस्था में SSC, Railway, Banking, BPSC, TRE, CTET, STET सहित अन्य महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। TCH Eduserv का उद्देश्य बिहार सहित पूरे देश के विद्यार्थियों को कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण एवं परिणामोन्मुख शिक्षा उपलब्ध कराना है।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया तथा संस्था की नई पहल की सराहना की। संस्था से संबंधित अधिक जानकारी के लिए छात्र-छात्राएं TCH Eduserv की शाखा में संपर्क कर सकते हैं अथवा मोबाइल नंबर 9835813365 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता