ब्रेकिंग
सिंगापुर से भारत के लिए रवाना हुए लालू यादव, एयरपोर्ट पर बेटी रोहिणी हुईं भावुक; लिखा- 'पापा, जल्दी वापस आइए'बिहार में सुरक्षा पर सियासत: लालू-राबड़ी की Z+ सिक्योरिटी हटाने पर बोले जीतन राम मांझी, दी यह सलाहदो हिस्सों में बंटी वैष्णो देवी स्पेशल, लुधियाना स्टेशन पर टला बड़ा हादसाMLC चुनाव का टिकट मिलने के बाद पवन सिंह ने सीएम सम्राट चौधरी से की मुलाकात, संजय मयूख भी रहे मौजूद15 साल के वैभव सूर्यवंशी का भारतीय टीम में चयन, समस्तीपुर से लेकर पूरे बिहार में जश्न का माहौल; कोच ने बताई सक्सेस स्टोरीसिंगापुर से भारत के लिए रवाना हुए लालू यादव, एयरपोर्ट पर बेटी रोहिणी हुईं भावुक; लिखा- 'पापा, जल्दी वापस आइए'बिहार में सुरक्षा पर सियासत: लालू-राबड़ी की Z+ सिक्योरिटी हटाने पर बोले जीतन राम मांझी, दी यह सलाहदो हिस्सों में बंटी वैष्णो देवी स्पेशल, लुधियाना स्टेशन पर टला बड़ा हादसाMLC चुनाव का टिकट मिलने के बाद पवन सिंह ने सीएम सम्राट चौधरी से की मुलाकात, संजय मयूख भी रहे मौजूद15 साल के वैभव सूर्यवंशी का भारतीय टीम में चयन, समस्तीपुर से लेकर पूरे बिहार में जश्न का माहौल; कोच ने बताई सक्सेस स्टोरी

SSC GD उम्मीदवारों का इंतजार खत्म होने वाला, जल्द जारी होगी आंसर-की, ऐसे करें डाउनलोड

SSC GD कांस्टेबल परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही प्रोविजनल आंसर-की जारी करने की तैयारी में है, जिसके बाद अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और जरूरत पड़ने पर आपत्ति भी दर्ज करा सकेंगे...

SSC GD उम्मीदवारों का इंतजार खत्म होने वाला, जल्द जारी होगी आंसर-की, ऐसे करें डाउनलोड
Ramakant kumar
3 मिनट

SSC GD Answer Key 2026: SSC GD कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी करने जा रहा है. आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने संभावित अंकों का अंदाजा लगा सकेंगे और यह भी जान पाएंगे कि परीक्षा में उनका प्रदर्शन कैसा रहा.


आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे. इसके साथ ही आयोग उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट भी उपलब्ध कराएगा, जिससे वे अपने दिए गए उत्तरों का मिलान कर सकेंगे.


SSC GD कांस्टेबल परीक्षा 2026 का आयोजन 27 अप्रैल से 30 मई 2026 तक विभिन्न चरणों में किया गया था. देशभर के लाखों अभ्यर्थियों ने इस भर्ती परीक्षा में हिस्सा लिया था. अब सभी उम्मीदवारों को आंसर-की और रिजल्ट का इंतजार है.


ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे आंसर-की

आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवार सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. इसके बाद SSC GD Answer Key 2026 के लिंक पर क्लिक करें. अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें. लॉगिन करने के बाद प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर दिखाई देगी. उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं.


गलत उत्तर पर दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

SSC प्रोविजनल आंसर-की जारी करने के साथ उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी देगा. यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है तो वह निर्धारित समय सीमा के भीतर जरूरी दस्तावेजों के साथ अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करा सकता है.


आयोग सभी आपत्तियों की जांच करेगा और समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी. इसी फाइनल आंसर-की के आधार पर SSC GD कांस्टेबल परीक्षा का परिणाम तैयार किया जाएगा.


क्या है परीक्षा का पैटर्न

SSC GD कांस्टेबल परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में आयोजित की गई थी. परीक्षा में कुल 80 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे, जिनके लिए 160 अंक निर्धारित थे. प्रश्नों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 60 मिनट का समय दिया गया था.


लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अगले चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा. इन सभी चरणों में सफल होने के बाद ही अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी.