RRB NTPC Vacancy 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC भर्ती 2026 के तहत कुल 5,165 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है. इसमें 12वीं पास और ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग पद शामिल हैं. हालांकि, अभी आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है और भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होना बाकी है.
ग्रेजुएट लेवल पर 3,477 पद
RRB NTPC भर्ती में ग्रेजुएट लेवल के कुल 3,477 पद शामिल किए गए हैं. इनमें गुड्स ट्रेन मैनेजर, सीनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट-कम-टाइपिस्ट और चीफ कमर्शियल-कम-टिकट सुपरवाइजर के पद शामिल हैं.
पद वैकेंसी
गुड्स ट्रेन मैनेजर 2,750
सीनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट 371
जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट-कम-टाइपिस्ट 300
चीफ कमर्शियल-कम-टिकट सुपरवाइजर 56
कुल 3,477
12वीं पास उम्मीदवारों के लिए 1,688 पद
12वीं स्तर पर कुल 1,688 पदों पर भर्ती की जाएगी. इसमें कमर्शियल-कम-टिकट क्लर्क, जूनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट, अकाउंट्स क्लर्क-कम-टाइपिस्ट और ट्रेन्स क्लर्क जैसे पद शामिल हैं.
पद वैकेंसी
कमर्शियल-कम-टिकट क्लर्क 700
जूनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट 600
अकाउंट्स क्लर्क-कम-टाइपिस्ट 200
ट्रेन्स क्लर्क 188
कुल 1,688
रेलवे बोर्ड की ओर से पदों को मंजूरी मिलने का मतलब यह नहीं है कि उम्मीदवार अभी आवेदन कर सकते हैं. फिलहाल भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है. RRB की ओर से केंद्रीयकृत रोजगार अधिसूचना जारी होने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी.
आधिकारिक नोटिफिकेशन में आवेदन की शुरुआत और अंतिम तारीख, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी दी जाएगी.
नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ऐसे कर सकेंगे आवेदन
उम्मीदवारों को अपने संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती से जुड़ा ऑनलाइन आवेदन लिंक खोलना होगा. इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करना होगा. आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरने के साथ शैक्षणिक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे. निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म को सबमिट करना होगा.
फॉर्म जमा करने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन की कॉपी सुरक्षित रखनी होगी.
उम्मीदवार अभी से शुरू कर दें तैयारी
NTPC भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार करने के साथ परीक्षा की तैयारी जारी रखना जरूरी है. CBT परीक्षा में सामान्य जागरूकता, गणित और रीजनिंग जैसे विषयों की तैयारी पर ध्यान दिया जा सकता है.
उम्मीदवार अपनी मार्कशीट, पहचान पत्र, फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जरूरी दस्तावेज भी पहले से तैयार रख सकते हैं, ताकि आवेदन शुरू होने के बाद फॉर्म भरने में परेशानी न हो.
आधिकारिक जानकारी कहां मिलेगी
RRB NTPC भर्ती 2026 से जुड़ी आवेदन तारीख और अन्य आधिकारिक जानकारी रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर जारी की जाएगी. उम्मीदवारों को आवेदन शुरू होने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ना चाहिए और किसी भी अनधिकृत वेबसाइट या फर्जी लिंक से आवेदन करने से बचना चाहिए.





