ब्रेकिंग
गांधी सेतु के पास बड़ा नाव हादसा, बोल्डर से टकराकर गंगा में डूबी नाव; आधा दर्जन लोग लापताजो दलितों से टकराएगा, चूर-चूर हो जाएगा: पटना में दलित संगठनों का प्रदर्शन, बैरिकेडिंग पर चढ़कर लगाए नारेदूध समझकर फिनाइल से बना दी चाय... एक घूंट पीते ही बिगड़ी 3 छात्राओं की हालत, आनन-फानन में भागलपुर रेफरBDO के ठिकानों पर चल रही EOU की बड़ी रेड खत्म, दरभंगा में छापेमारी के दौरान क्या-क्या मिला?छात्रों को रोजगार दिलाने के लिए PPU की नई पहल, अब सभी कॉलेजों में अनिवार्य होगा प्लेसमेंट सेलगांधी सेतु के पास बड़ा नाव हादसा, बोल्डर से टकराकर गंगा में डूबी नाव; आधा दर्जन लोग लापताजो दलितों से टकराएगा, चूर-चूर हो जाएगा: पटना में दलित संगठनों का प्रदर्शन, बैरिकेडिंग पर चढ़कर लगाए नारेदूध समझकर फिनाइल से बना दी चाय... एक घूंट पीते ही बिगड़ी 3 छात्राओं की हालत, आनन-फानन में भागलपुर रेफरBDO के ठिकानों पर चल रही EOU की बड़ी रेड खत्म, दरभंगा में छापेमारी के दौरान क्या-क्या मिला?छात्रों को रोजगार दिलाने के लिए PPU की नई पहल, अब सभी कॉलेजों में अनिवार्य होगा प्लेसमेंट सेल

छात्रों को रोजगार दिलाने के लिए PPU की नई पहल, अब सभी कॉलेजों में अनिवार्य होगा प्लेसमेंट सेल

Pataliputra University News: पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने छात्रों को पढ़ाई के साथ रोजगार के लिए तैयार करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। अब PPU के सभी कॉलेजों में प्लेसमेंट एवं प्रशिक्षण इकाई सक्रिय रखना अनिवार्य होगा...

छात्रों को रोजगार दिलाने के लिए PPU की नई पहल, अब सभी कॉलेजों में अनिवार्य होगा प्लेसमेंट सेल
Ramakant kumar
3 मिनट

Pataliputra University News: पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (PPU) ने छात्रों को पढ़ाई के साथ रोजगार के लिए तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों में प्लेसमेंट एवं प्रशिक्षण इकाई स्थापित करना अनिवार्य कर दिया गया है. इस इकाई के माध्यम से विद्यार्थियों को रोजगार से जुड़ी जरूरी जानकारी, प्रशिक्षण और कंपनियों में नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा.


विश्वविद्यालय की ओर से सभी कॉलेजों को निर्देश जारी किया गया है कि वे अपने यहां गठित प्लेसमेंट एवं प्रशिक्षण इकाई के समन्वयक की पूरी जानकारी ऑनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से उपलब्ध कराएं. इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर से कॉलेजों को गूगल लिंक भी जारी किया गया है.


विश्वविद्यालय के इस फैसले से अलग-अलग कॉलेजों में पढ़ने वाले हजारों विद्यार्थियों को लाभ मिलने की उम्मीद है. पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार की तलाश करने वाले छात्रों को कॉलेज स्तर पर ही प्लेसमेंट और करियर से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है.


प्लेसमेंट इकाई के माध्यम से छात्रों को साक्षात्कार की तैयारी कराने के साथ-साथ रोजगार के लिए जरूरी नई स्किल सिखाई जाएगी. विद्यार्थियों को अलग-अलग कंपनियों और संस्थानों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों से जोड़ने की भी व्यवस्था की जाएगी. इसके अलावा छात्रों के लिए करियर काउंसलिंग और स्किल डेवलपमेंट से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.


विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि प्लेसमेंट एवं प्रशिक्षण इकाई को केवल कागजी प्रक्रिया तक सीमित नहीं रखा जाएगा. कॉलेजों में इन इकाइयों को लगातार सक्रिय रखने और विद्यार्थियों को इसका लाभ उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है.


कुलसचिव प्रो. अबू बकर रिजवी की ओर से जारी पत्र में कॉलेजों को विश्वविद्यालय के मुख्य प्लेसमेंट अधिकारी (टीपीओ) के साथ समन्वय स्थापित कर काम करने का निर्देश दिया गया है. इसके तहत कॉलेजों में कंपनियों को आमंत्रित कर विद्यार्थियों के लिए कैंपस प्लेसमेंट और सीधी भर्ती के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा.


विश्वविद्यालय का उद्देश्य छात्रों को डिग्री के साथ रोजगार के लिए आवश्यक कौशल और अवसर उपलब्ध कराना है. कॉलेज स्तर पर प्लेसमेंट एवं प्रशिक्षण इकाई के सक्रिय होने से विद्यार्थियों को नौकरी की तैयारी के लिए अलग से संस्थानों पर निर्भरता कम होगी और उन्हें अपने ही कॉलेज से रोजगार संबंधी मार्गदर्शन मिल सकेगा.