ब्रेकिंग
तमिलनाडु में रेप के बाद 3 साल की बच्ची की मौत, बिहार का रहने वाला आरोपी गिरफ्तारप्रिंस यादव की मां का बड़ा आरोप: मेरा बेटा नशा नहीं करता था, खान सर ने बर्बाद कर दिया हमारा परिवारसम्राट चौधरी के बंगला में रहेंगे निशांत कुमार, सरकार ने 5 देशरत्न मार्ग वाला आवास अलॉट कियाभाई से पहले जेल में मेरी हत्या की रची गई थी साजिश, रोते हुए बोले रौशन आनंद..खान के दोनों गार्ड ने अंजाम भुगतने की बेऊर में दी थी धमकी लालू-राबड़ी-तेजस्वी और मीसा भारती के बाद तेज प्रताप यादव ने भी लौटाई सुरक्षा, कहा- कोई अप्रिय घटना हुई तो जवाबदेही सरकार की होगीतमिलनाडु में रेप के बाद 3 साल की बच्ची की मौत, बिहार का रहने वाला आरोपी गिरफ्तारप्रिंस यादव की मां का बड़ा आरोप: मेरा बेटा नशा नहीं करता था, खान सर ने बर्बाद कर दिया हमारा परिवारसम्राट चौधरी के बंगला में रहेंगे निशांत कुमार, सरकार ने 5 देशरत्न मार्ग वाला आवास अलॉट कियाभाई से पहले जेल में मेरी हत्या की रची गई थी साजिश, रोते हुए बोले रौशन आनंद..खान के दोनों गार्ड ने अंजाम भुगतने की बेऊर में दी थी धमकी लालू-राबड़ी-तेजस्वी और मीसा भारती के बाद तेज प्रताप यादव ने भी लौटाई सुरक्षा, कहा- कोई अप्रिय घटना हुई तो जवाबदेही सरकार की होगी

NEET UG 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले जरूर करें ये काम, वरना अटक सकता है रिफंड; NTA ने जारी की नई गाइडलाइन

NEET UG 2026 परीक्षा से पहले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और रिफंड प्रक्रिया से जुड़ी नई गाइडलाइन जारी की गई है। छात्रों को कुछ जरूरी जानकारियों की जांच और पुष्टि करने की सलाह दी गई है, ताकि आगे किसी..

NEET UG 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले जरूर करें ये काम, वरना अटक सकता है रिफंड; NTA ने जारी की नई गाइडलाइन
Ramakant kumar
3 मिनट

NEET UG 2026: नीट यूजी 2026 परीक्षा को लेकर लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एडमिट कार्ड जारी होने से पहले उम्मीदवारों को एक जरूरी काम पूरा करने की सलाह दी है. अगर आपने यह काम नहीं किया तो आगे चलकर रिफंड की राशि मिलने में परेशानी हो सकती है.


दरअसल, नीट यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी. पिछली परीक्षा को लेकर सामने आई गड़बड़ियों के बाद NTA ने री-एग्जाम कराने का फैसला लिया था. इसी के साथ परीक्षा शुल्क रिफंड की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. अब इसी को लेकर एनटीए ने उम्मीदवारों के लिए नई जानकारी साझा की है.


NTA ने साफ किया है कि जिन उम्मीदवारों को फीस रिफंड मिलना है, उनकी राशि उसी बैंक खाते में भेजी जाएगी जिसकी जानकारी उम्मीदवारों ने आधिकारिक पोर्टल पर दर्ज की है. इसलिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले सभी छात्रों को अपनी बैंक डिटेल्स को ध्यान से चेक करके वेरिफाई करना होगा.


बैंक डिटेल वेरिफाई करना क्यों जरूरी है?

एनटीए के अनुसार, बैंक खाते की जानकारी में छोटी सी गलती भी रिफंड में परेशानी पैदा कर सकती है. गलत अकाउंट नंबर, IFSC कोड या खाताधारक के नाम में अंतर होने पर पैसा अटक सकता है. इसलिए छात्रों को समय रहते अपनी जानकारी सही करनी होगी.


ऐसे करें बैंक अकाउंट वेरिफाई

उम्मीदवार अपने मोबाइल या लैपटॉप से आसानी से बैंक डिटेल्स जांच सकते हैं.

  • सबसे पहले नीट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • इसके बाद अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि की मदद से लॉगिन करें.
  • लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड में ‘Bank Account Verification’ सेक्शन पर जाएं.
  • अब अपना बैंक अकाउंट नंबर, IFSC कोड और खाताधारक का नाम ध्यान से मिलाएं.
  • अगर सारी जानकारी सही है तो उसे कंफर्म करके सेव कर दें.


कई बार जल्दबाजी में छात्र गलत बैंक जानकारी भर देते हैं या वेरिफिकेशन करना भूल जाते हैं. ऐसे उम्मीदवारों को घबराने की जरूरत नहीं है. NTA ने बताया है कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद छात्रों को बैंक डिटेल सुधारने का एक और मौका दिया जाएगा. इसके बाद उम्मीदवार अपनी सही जानकारी अपडेट कर सकेंगे.


साइबर ठगों से रहें सावधान

रिफंड के नाम पर साइबर ठगी के मामले भी सामने आते रहते हैं. कई बार ठग फर्जी कॉल, मैसेज या लिंक भेजकर छात्रों से बैंक डिटेल, OTP या अन्य निजी जानकारी मांग सकते हैं. NTA ने छात्रों को चेतावनी दी है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और किसी व्यक्ति को OTP, UPI पिन या पासवर्ड जैसी जानकारी न दें.


एनटीए कभी भी रिफंड के लिए अलग से कोई फीस या निजी जानकारी नहीं मांगता है. अगर कोई खुद को NTA अधिकारी बताकर ऐसी जानकारी मांगे तो सावधान रहें