ब्रेकिंग
पटना में बेकाबू कार ने पुलिस से भागते हुए कई लोगों को रौंदा, गाड़ी से भारी मात्रा में हथियार बरामदबिहार में अपराधियों का तांडव: लूटपाट के दौरान पति-पत्नी और बच्चे को मारी गोली, 7 लाख के गहने लेकर फरार1 मई को गयाजी दौरे पर मुख्यमंत्री: विष्णुपद मंदिर में पूजा करेंगे सीएम सम्राट, बोधगया कोरिडोर की होगी समीक्षाबिहार पंचायत चुनाव 2026: निर्वाचन क्षेत्र के प्रारूप प्रकाशन की नई तिथि घोषित, इस दिन से शुरू होगी प्रक्रियाबिहार के मिट्टी जांच प्रस्ताव को केंद्र से झटका, 6 लाख के बजाय सिर्फ 1.5 लाख सैंपल की मंजूरीपटना में बेकाबू कार ने पुलिस से भागते हुए कई लोगों को रौंदा, गाड़ी से भारी मात्रा में हथियार बरामदबिहार में अपराधियों का तांडव: लूटपाट के दौरान पति-पत्नी और बच्चे को मारी गोली, 7 लाख के गहने लेकर फरार1 मई को गयाजी दौरे पर मुख्यमंत्री: विष्णुपद मंदिर में पूजा करेंगे सीएम सम्राट, बोधगया कोरिडोर की होगी समीक्षाबिहार पंचायत चुनाव 2026: निर्वाचन क्षेत्र के प्रारूप प्रकाशन की नई तिथि घोषित, इस दिन से शुरू होगी प्रक्रियाबिहार के मिट्टी जांच प्रस्ताव को केंद्र से झटका, 6 लाख के बजाय सिर्फ 1.5 लाख सैंपल की मंजूरी

IGIMS में MBBS की परीक्षा में धांधली, 7 छात्रों और कर्मियों को नोटिस; परीक्षा को किया गया रद्द

Bihar News: आईजीआईएमएस में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की पूरक परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप सही पाए जाने के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई है. 7 छात्रों और परीक्षा विभाग के कर्मियों को नोटिस जारी किया गया है.

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: एमबीबीएस सेमेस्टर परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप सही पाए जाने के बाद सोमवार को IGIMS (इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान) प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। संस्थान ने एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की पूरक परीक्षा को रद्द कर दिया है। साथ ही परीक्षा विभाग के सभी कर्मियों और सात छात्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संबंधित छात्रों से जवाब मांगा गया है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने परीक्षा विभाग में भी बदलाव किया है। विभाग में प्रो. अंजू सिंह, डॉ. विनोद कुमार और डॉ. सरिता मिश्रा को सब डीन (परीक्षा) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं परीक्षा विभाग के अन्य सभी कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है।


बताया गया है कि द्वितीय वर्ष की यह पूरक परीक्षा दिसंबर 2025 में आयोजित हुई थी, जिसमें करीब 130 छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा के बाद एक अज्ञात ईमेल के जरिए गड़बड़ी की सूचना मिलने पर अप्रैल के पहले सप्ताह में जांच कमेटी गठित की गई। 


डीन (अकादमिक) डॉ. ओम कुमार की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम बनाई गई, जिसमें डॉ. विभूति सिन्हा, प्रफुल्ल रंजन और रजिस्ट्रार डॉ. सर्वेश शामिल थे। जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी है, हालांकि इसे अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।


जांच कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार, परीक्षा पूरी तरह कदाचार मुक्त नहीं थी और गड़बड़ी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। उत्तर पुस्तिकाओं और प्रश्न पत्रों से छेड़छाड़ की संभावना जताई गई है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि उत्तर पुस्तिका में तीन स्थानों पर किए गए हस्ताक्षरों में असमानता पाई गई। कुछ छात्रों की कॉपियों में आगे और पीछे के हस्ताक्षर एक जैसे थे, जबकि बीच के पन्ने पर हस्ताक्षर अलग पाए गए, जिससे संदेह और गहरा गया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें