ब्रेकिंग
पटना में लालबाग के राजा का भव्य दरबार, 55 लाख के सोने के मुकुट से सजे गणपति, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उतारी आरतीखुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग से ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार हुए बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात की तस्वीरपटना में ONLINE म्यूटेशन मामलों पर DM सख्त, 1208 केस लंबित मिलने पर फुलवारीशरीफ CO से मांगा स्पष्टीकरणBihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 30 अफसरों को बड़ा तोहफा, उप सचिव से विशेष सचिव स्तर तक हुआ प्रमोशनअगर हम ठेकेदार नहीं रहते तो यहां नहीं होते: जेडीयू विधायक मनोरमा देवी के बयान पर विजय कुमार सिन्हा ने किया पलटवार, कहा..विधायक बनने के लिए ठेकेदारी जरूरी नहींपटना में लालबाग के राजा का भव्य दरबार, 55 लाख के सोने के मुकुट से सजे गणपति, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उतारी आरतीखुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग से ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार हुए बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात की तस्वीरपटना में ONLINE म्यूटेशन मामलों पर DM सख्त, 1208 केस लंबित मिलने पर फुलवारीशरीफ CO से मांगा स्पष्टीकरणBihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 30 अफसरों को बड़ा तोहफा, उप सचिव से विशेष सचिव स्तर तक हुआ प्रमोशनअगर हम ठेकेदार नहीं रहते तो यहां नहीं होते: जेडीयू विधायक मनोरमा देवी के बयान पर विजय कुमार सिन्हा ने किया पलटवार, कहा..विधायक बनने के लिए ठेकेदारी जरूरी नहीं

हिमालया विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा-2026 की अधिसूचना जारी, आवेदन निःशुल्क

हिमालया विश्वविद्यालय, पालिगंज में स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा-2026 की अधिसूचना जारी कर दी गई है। ऑनलाइन आवेदन 16 सितंबर से शुरू होंगे और 24 सितंबर 2026 तक निःशुल्क आवेदन किया जा सकेगा।

Himalaya University
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Himalaya University: हिमालया विश्वविद्यालय, पालिगंज में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा-2026 की अधिसूचना जारी कर दी गई है। विश्वविद्यालय की ओर से योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विश्वविद्यालय एवं इसके संबद्ध संस्थानों में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।



अधिसूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 सितंबर 2026 से शुरू होगी। जिसके लिए आवेदन निःशुल्क है, आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 27 सितंबर 2026 को किया जाएगा, जबकि काउंसलिंग एवं नामांकन की प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। विद्यार्थी www.himalayauniversity.org और  एप्लीकेशन लिंक https://huconnect.eduscation.com/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 



स्नातक स्तर पर बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, बी.फार्मा, बीबीए, बीसीए, एलएलबी, बीए एलएलबी, बीबीए एलएलबी, हॉस्पिटल मैनेजमेंट, बीपीटी, बी.ऑक्यूपेशनल थेरेपी, बीओटीटी, बीओटी, बीआरआईटी, बीएमएलटी और बीएससी एग्रीकल्चर सहित कई पाठ्यक्रमों में प्रवेश का अवसर दिया गया है।



वहीं, स्नातकोत्तर स्तर पर एमएससी नर्सिंग, एम.फार्मा, एमबीए, एमसीए, एलएलएम एक वर्षीय एवं दो वर्षीय, एमपीटी, एमओटीटी, एमओटी, एमआरआईटी, एमएमएलटी, एमओसीटी तथा मेडिकल एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी और फार्माकोलॉजी में एमएससी जैसे पाठ्यक्रम शामिल हैं। इसके अलावा एएनएम, जीएनएम, डी.फार्मा, ड्रेसर, डीएमएलटी, डीओटीए और डीओसीटी जैसे डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में भी नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।



विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार प्रवेश परीक्षा का उद्देश्य विभिन्न पाठ्यक्रमों में योग्य विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना है। विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य शिक्षा, नर्सिंग, फार्मेसी, प्रबंधन, कंप्यूटर एवं अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों से जुड़े पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले पाठ्यक्रम की पात्रता, शुल्क, परीक्षा संबंधी नियम एवं अन्य आवश्यक जानकारी ध्यानपूर्वक देखने की सलाह दी गई है।



विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. रामजी सिंह ने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पारदर्शी तरीके से संचालित की जाएगी। उन्होंने योग्य विद्यार्थियों से समय पर आवेदन कर प्रवेश परीक्षा में शामिल होने की अपील की।



वहीं, कुलपति प्रो. (डॉ.) के. एच. राघवेंद्र ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर शैक्षणिक एवं व्यावसायिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि और योग्यता के अनुरूप पाठ्यक्रम का चयन करने तथा प्रवेश प्रक्रिया की सभी निर्धारित तिथियों का पालन करने की सलाह दी।



हिमालया विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा-2026 की अधिसूचना जारी, आवेदन निःशुल्क



हिमालया विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा-2026 की अधिसूचना जारी, आवेदन निःशुल्क

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता