ब्रेकिंग
अमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरबिना रिकॉर्ड दलील पर कोर्ट नाराज, महाधिवक्ता ने खुद को किया अलग, 3 सचिव तलबबीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल अमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरबिना रिकॉर्ड दलील पर कोर्ट नाराज, महाधिवक्ता ने खुद को किया अलग, 3 सचिव तलबबीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल

एक और पेपर लीक? BAMS परीक्षा से पहले WhatsApp पर वायरल हुआ प्रश्न पत्र... गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में मचा हड़कंप

गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी जामनगर में BAMS परीक्षा के पेपर को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। व्हाट्सएप पर सवाल वायरल होने के आरोपों के बाद यूनिवर्सिटी ने जांच कमेटी गठित कर दी है। आखिर पूरा मामला क्या है और जांच में क्या सामने आएगा, जानिए...

एक और पेपर लीक? BAMS परीक्षा से पहले WhatsApp पर वायरल हुआ प्रश्न पत्र... गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में मचा हड़कंप
© google
Ramakant kumar
3 मिनट

BAMS paper leak: जामनगर स्थित गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS परीक्षा का प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले ही व्हाट्सएप पर वायरल होने के आरोपों के बाद हड़कंप मच गया है. मामले को गंभीरता से लेते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने जांच के लिए विशेष कमेटी का गठन किया है. जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वास्तव में पेपर लीक हुआ था या व्हाट्सएप  पर वायरल सवालों और परीक्षा में पूछे गए सवालों के बीच महज समानता थी.


मामला BAMS के तीसरे प्रोफेशनल ईयर की 20 जुलाई को हुई परीक्षा से जुड़ा है. इस दिन ‘MS-शल्य तंत्र-1’ विषय की परीक्षा आयोजित की गई थी. आरोप है कि परीक्षा शुरू होने से पहले ही व्हाट्सएप  के कई ग्रुपों पर इस विषय से जुड़े सवाल वायरल हो रहे थे.


परीक्षा खत्म होने के बाद कुछ छात्रों ने WhatsApp पर वायरल सवालों का मिलान प्रश्नपत्र में पूछे गए सवालों से किया. दावा किया जा रहा है कि परीक्षा में पूछे गए 12 सवालों में से 11 सवाल पहले से व्हाट्सएप पर वायरल हो रहे सवालों से मिलते-जुलते थे. इसके बाद छात्रों के बीच पेपर लीक होने की चर्चा शुरू हो गई और मामला यूनिवर्सिटी प्रशासन तक पहुंचा.


सूचना मिलने के बाद हरकत में आया प्रशासन

यूनिवर्सिटी के इंचार्ज एग्जामिनेशन डायरेक्टर डॉ. एच. पी. झाला के अनुसार, परीक्षा सुबह के सत्र में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई थी. हालांकि, शाम के समय उन्हें जानकारी मिली कि परीक्षा से पहले ही व्हाट्सएप पर कुछ सवाल शेयर किए जा रहे थे.


मामले की जानकारी मिलने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कुलपति से चर्चा की और जांच के लिए विशेष कमेटी का गठन कर दिया. फिलहाल कमेटी पूरे मामले की जांच कर रही है और यूनिवर्सिटी प्रशासन ने जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है.


दोषी मिलने पर होगी कार्रवाई

यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि जांच में यदि कोई कर्मचारी, अधिकारी या बाहरी व्यक्ति पेपर लीक या किसी अन्य अनियमितता में शामिल पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


इस मामले के सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी से जुड़े करीब 20 से 25 कॉलेजों के हजारों छात्रों के बीच भी चिंता बढ़ गई है. हालांकि, फिलहाल अन्य विषयों की परीक्षाएं स्थगित नहीं की गई हैं. यूनिवर्सिटी के अनुसार, बाकी परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जा रही हैं, ताकि छात्रों का शैक्षणिक सत्र प्रभावित न हो.