ब्रेकिंग
छठ से पहले दिल्ली से बिहार के 7 शहरों के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा AC लग्जरी बसें, LG की मंजूरी का इंतजार✦MLC Election Result 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर किसने मारी बाजी? BJP-SP में कांटे की टक्कर, बिहार में निर्दलीयों का दबदबा✦दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कैश से भरा बैग लेकर फरार हुए बदमाश✦ Bihar Daroga Bharti 2026 : बिहार में 10,789 दरोगा अभ्यर्थियों का हल्ला बोल! गांधी मैदान से CM आवास तक मार्च, पुलिस अलर्ट✦JDU में महाभारत! नहीं लूंगा ललन सिंह से आशीर्वाद,मुझे परेशान किया,भड़के नीरज कुमार ने केंद्रीय मंत्री को जमकर सुनाया✦छठ से पहले दिल्ली से बिहार के 7 शहरों के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा AC लग्जरी बसें, LG की मंजूरी का इंतजार✦MLC Election Result 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर किसने मारी बाजी? BJP-SP में कांटे की टक्कर, बिहार में निर्दलीयों का दबदबा✦दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कैश से भरा बैग लेकर फरार हुए बदमाश✦ Bihar Daroga Bharti 2026 : बिहार में 10,789 दरोगा अभ्यर्थियों का हल्ला बोल! गांधी मैदान से CM आवास तक मार्च, पुलिस अलर्ट✦JDU में महाभारत! नहीं लूंगा ललन सिंह से आशीर्वाद,मुझे परेशान किया,भड़के नीरज कुमार ने केंद्रीय मंत्री को जमकर सुनाया

Re-NEET में सफलता के लिए GOAL Institute का विशेष सेमिनार, छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

पटना में GOAL Institute द्वारा आयोजित विशेष सेमिनार में Re-NEET अभ्यर्थियों को परीक्षा रणनीति, समय प्रबंधन, मानसिक संतुलन और स्मार्ट स्टडी के महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए। विशेषज्ञों और सफल मेडिकल छात्रों ने सफलता के अनुभव भी साझा किए।

बिहार न्यूज
GOAL Institute का विशेष मार्गदर्शी सेमिनार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: Re-NEET परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए GOAL Institute ने विशेष मार्गदर्शी सेमिनार आयोजित किया। विशेषज्ञों ने रिवीजन, NCERT, मॉक टेस्ट, टाइम मैनेजमेंट और मानसिक संतुलन बनाए रखने के महत्वपूर्ण सुझाव दिए।


आगामी Re-NEET परीक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को मानसिक एवं अकादमिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से GOAL Institute द्वारा एक विशेष प्रेरणादायी एवं रणनीतिक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में विद्यार्थियों को अंतिम दिनों की तैयारी, समय प्रबंधन, परीक्षा रणनीति एवं मानसिक संतुलन बनाए रखने के महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। 


GOAL Institute के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक बिपिन सिंह ने कहा कि अंतिम सप्ताह में विद्यार्थियों को केवल Revision, NCERT आधारित अध्ययन, Mock Test एवं Error Analysis पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया से दूरी बनाकर आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा देने की सलाह दी। Assistant Director रंजय सिंह ने कहा कि Re-NEET विद्यार्थियों के लिए स्वयं को पुनः सिद्ध करने का सुनहरा अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों को तनाव एवं तुलना से बचने, अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने तथा आत्मविश्वास बनाए रखने का संदेश दिया।


R&D Head आनंद वात्स ने Smart Study की महत्ता बताते हुए कहा कि अंतिम दिनों में अध्ययन की मात्रा नहीं, बल्कि गुणवत्ता महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को पिछले वर्षों के प्रश्नों, महत्वपूर्ण Concepts, Formulae एवं Test Analysis पर विशेष फोकस करने की सलाह दी।


सेमिनार में GOAL Institute के सफल विद्यार्थियों एवं वर्तमान PMCH के छात्र अंकिश, सचिन, कृति एवं आकांक्षा ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि नियमित Revision, NCERT पर मजबूत पकड़, समय प्रबंधन एवं आत्मविश्वास उनकी सफलता की प्रमुख कुंजी रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को अंतिम दिनों में नई सामग्री पढ़ने के बजाय अपनी तैयारी को मजबूत करने पर ध्यान देने की सलाह दी।


विशेषज्ञों एवं सफल मेडिकल छात्रों ने विद्यार्थियों को विश्वास दिलाया कि यदि वे अंतिम दिनों में सही रणनीति, अनुशासन, सकारात्मक सोच एवं निरंतर अभ्यास बनाए रखते हैं तो Re-NEET में उत्कृष्ट सफलता अवश्य प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर GOAL Institute ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह समय अपनी वर्षों की मेहनत को सफलता में बदलने का है। "Re-NEET केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि अपने सपनों को साकार करने का स्वर्णिम अवसर है।"


टैग्स