ब्रेकिंग
एक घंटे की बारिश ने खोली DMCH की व्यवस्था की पोल, मेडिसिन से लेकर बच्चा वार्ड तक पहुंचा पानी, मरीज परेशानएक दिन, दो हादसे और तीन मौतें! बेगूसराय में बाढ़ के पानी ने उजाड़ दिए तीन परिवार, 5 साल की मासूम भी नहीं बचीदरभंगा के BDO आनंद कुमार विभूति के 5 ठिकानों पर EOU की छापेमारी, 70 लाख के मकान और 16 प्लॉट के दस्तावेज मिलेछपरा सदर अस्पताल में एक बेड पर दो मरीज, फर्श पर इलाज, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था की मांग को लेकर हंगामा, प्रबंधक की शिकायत पर पहुंची पुलिसBihar News: EOU के नाम पर धमकाने में फंस गए पटना के ठेकेदार, अधीक्षण अभियंता की शिकायत पर असली ईओयू ने किया गिरफ्तार...एक घंटे की बारिश ने खोली DMCH की व्यवस्था की पोल, मेडिसिन से लेकर बच्चा वार्ड तक पहुंचा पानी, मरीज परेशानएक दिन, दो हादसे और तीन मौतें! बेगूसराय में बाढ़ के पानी ने उजाड़ दिए तीन परिवार, 5 साल की मासूम भी नहीं बचीदरभंगा के BDO आनंद कुमार विभूति के 5 ठिकानों पर EOU की छापेमारी, 70 लाख के मकान और 16 प्लॉट के दस्तावेज मिलेछपरा सदर अस्पताल में एक बेड पर दो मरीज, फर्श पर इलाज, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था की मांग को लेकर हंगामा, प्रबंधक की शिकायत पर पहुंची पुलिसBihar News: EOU के नाम पर धमकाने में फंस गए पटना के ठेकेदार, अधीक्षण अभियंता की शिकायत पर असली ईओयू ने किया गिरफ्तार...

बिहार होमगार्ड में कंपनी कमांडर के इतने पदों पर निकाली भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

BPSSC Recruitment 2026: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार गृह रक्षा वाहिनी में कंपनी कमांडर के 65 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी 10 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

BPSSC Recruitment 2026
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BPSSC Recruitment 2026: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने गृह विभाग (विशेष शाखा) के अंतर्गत बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में कंपनी कमांडर (गुल्म समादेष्टा) के 65 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 10 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया, विस्तृत विज्ञापन और अन्य जरूरी जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।



आयोग की अधिसूचना के अनुसार भारतीय पुरुष, महिला और ट्रांसजेंडर (थर्ड जेंडर) गृह रक्षक, जिसमें दैनिक कर्तव्य भत्ताभोगी खिलाड़ी भी शामिल हैं, इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी का एक अगस्त 2026 तक स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आयु सीमा की बात करें तो एक अगस्त 2026 को आवेदक की न्यूनतम उम्र 24 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष निर्धारित की गई है।



कंपनी कमांडर पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में प्रारंभिक और मुख्य लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद दूसरे चरण में शारीरिक योग्यता/दक्षता परीक्षा होगी। प्रारंभिक परीक्षा 200 अंकों की होगी, जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा में 30 प्रतिशत से कम अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए योग्य नहीं होंगे। मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों में से रिक्त पदों की संख्या के 20 गुना अभ्यर्थियों को शारीरिक योग्यता/दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।



आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 10 सितंबर 2026

आवेदन की अंतिम तारीख: 10 अक्टूबर 2026

कुल पद: 65

शैक्षणिक योग्यता: स्नातक

आयु सीमा: 24 से 50 वर्ष

चयन प्रक्रिया: प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और शारीरिक योग्यता/दक्षता परीक्षा


अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले आयोग की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता