ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टमुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्ट

6 जिलों में 8 FIR और 36 की गिरफ्तारी, 32 अभ्यर्थियों को BPSC ने किया बैन; क्यों रद्द हुई AEDO की 9 पालियों की परीक्षा?

AEDO exam Bihar: BPSC ने कदाचार के आरोपों के बाद AEDO और अन्य पदों की परीक्षा रद्द कर दी है। मामले में 8 एफआईआर दर्ज हुई हैं और 32 अभ्यर्थियों को प्रतिबंधित किया गया है।

AEDO exam Bihar
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AEDO exam Bihar: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने कदाचार और गड़बड़ी के आरोपों के बाद सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) और सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी की परीक्षा रद्द कर दी है। आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए यह सख्त कदम उठाया है।


इस मामले में राज्य के 6 जिलों में कुल 8 एफआईआर दर्ज की गई हैं। साथ ही 32 अभ्यर्थियों को प्रतिबंधित कर दिया गया है, जो अब आयोग की किसी भी आगामी परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। AEDO परीक्षा के दौरान कई परीक्षा केंद्रों पर ब्लूटूथ और अन्य आधुनिक उपकरणों के माध्यम से नकल करने की कोशिश की गई थी। हालांकि प्रशासन की सतर्कता से इन प्रयासों को विफल कर दिया गया।


यह परीक्षा 14 से 21 अप्रैल के बीच 935 पदों के लिए 9 पालियों में आयोजित की गई थी। वहीं सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी के लिए 23 अप्रैल को परीक्षा हुई थी। शिक्षा विभाग के अंतर्गत AEDO पद के लिए यह पहली बार भर्ती निकाली गई थी, जिसमें 10 लाख 97 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की गई थी—पहला चरण 14-15 अप्रैल, दूसरा 17-18 अप्रैल और तीसरा 20-21 अप्रैल को हुआ था।


परीक्षा शुरू होने से एक दिन पहले मुंगेर में गड़बड़ी की सूचना मिलने के बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ। अब तक 8 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं और 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से 22 गिरफ्तारियां मुंगेर से हुई हैं।


मामले की जांच आर्थिक अपराध इकाई (EOU) द्वारा की जा रही है। हालांकि 12 दिन बीत जाने के बाद भी इस नेटवर्क के मास्टरमाइंड का पता नहीं चल पाया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि जांच में अब तक प्रश्नपत्र लीक या वायरल होने का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता