ब्रेकिंग
किसी भी वक्त हो सकती है खान सर की गिरफ्तारी: अरेस्टिंग के लिए पुलिस की नई टीम का गठन, DIU को सौंपी गई जिम्मेवारीपटना में कोचिंग विवाद गरमाया: ज्ञान बिंदु एकेडमी के बाहर गोबर फेंकने का वीडियो वायरल, खान सर के लोगों पर शकशिक्षक है या गुंडा ? 'भीड़ पर फायर करो..जो होगा मैं समझ लूंगा', खान सर ने बॉडीगार्ड्स को गोली चलाने का दिया खुल्लमखुल्ला आदेश....मगध मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों का हंगामा, OPD सेवाएं ठप; सैकड़ों मरीज बिना इलाज लौटेबिहार टेंडर घोटाले में SVU की बड़ी कार्रवाई: रिशुश्री का सहयोगी संतोष गिरफ्तार, ED की रडार पर कई IAS अधिकारी, दो हो चुके हैं सस्पेंडकिसी भी वक्त हो सकती है खान सर की गिरफ्तारी: अरेस्टिंग के लिए पुलिस की नई टीम का गठन, DIU को सौंपी गई जिम्मेवारीपटना में कोचिंग विवाद गरमाया: ज्ञान बिंदु एकेडमी के बाहर गोबर फेंकने का वीडियो वायरल, खान सर के लोगों पर शकशिक्षक है या गुंडा ? 'भीड़ पर फायर करो..जो होगा मैं समझ लूंगा', खान सर ने बॉडीगार्ड्स को गोली चलाने का दिया खुल्लमखुल्ला आदेश....मगध मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों का हंगामा, OPD सेवाएं ठप; सैकड़ों मरीज बिना इलाज लौटेबिहार टेंडर घोटाले में SVU की बड़ी कार्रवाई: रिशुश्री का सहयोगी संतोष गिरफ्तार, ED की रडार पर कई IAS अधिकारी, दो हो चुके हैं सस्पेंड

BPSC 70वीं भर्ती का इंतजार जल्द होगा खत्म, 2035 पदों के लिए रिजल्ट की तारीख तय, जानिए

BPSC 70th Result 2026: BPSC 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आयोग ने इंटरव्यू और मेडिकल प्रक्रिया पूरी कर ली है और अब अभ्यर्थियों की नजर अंतिम परिणाम पर टिकी हुई है। लाखों उम्मीदवारों के लिए यह अहम पल नजदीक आ...

BPSC 70वीं भर्ती का इंतजार जल्द होगा खत्म, 2035 पदों के लिए रिजल्ट की तारीख तय, जानिए
Ramakant kumar
3 मिनट

BPSC 70th Result 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है. आयोग ने 2035 पदों पर होने वाली नियुक्तियों के लिए इंटरव्यू और मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी कर ली है. अब अंतिम परिणाम जून के तीसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा.


बीपीएससी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस बार 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के तहत राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में करीब 2035 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जानी है. इसके लिए रिकॉर्ड 5400 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार और मेडिकल परीक्षण पूरा कर लिया गया है.


गौरतलब है कि 70वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 13 दिसंबर 2024 और 4 जनवरी 2025 को किया गया था. परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिला था.


प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले करीब 21 हजार अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा 25 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 के बीच पटना के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. मुख्य परीक्षा के परिणाम के बाद सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया.


मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का इंटरव्यू इस वर्ष जनवरी से अप्रैल 2026 के बीच आयोजित किया गया. अब इंटरव्यू और मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग अंतिम मेरिट सूची तैयार कर रहा है. ऐसे में हजारों अभ्यर्थियों की नजर अब जून के तीसरे सप्ताह में आने वाले रिजल्ट पर टिकी हुई है.


इधर बीपीएससी की 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर भी अभ्यर्थियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है. आयोग के अनुसार 72वीं संयुक्त परीक्षा के लिए कुल 5 लाख 15 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं. यह संख्या पिछली 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के मुकाबले अधिक है.


बीपीएससी ने बताया कि 71वीं संयुक्त परीक्षा के लिए कुल 4 लाख 71 हजार आवेदन मिले थे, जबकि इस बार आवेदन का आंकड़ा 5 लाख 15 हजार तक पहुंच गया है. आवेदन की अंतिम तिथि के दौरान अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली. केवल 30 मई को 90 हजार 180 और 31 मई को 91 हजार 630 अभ्यर्थियों ने आवेदन जमा किए.


आयोग के अनुसार अंतिम दो दिनों में आवेदन करने की रफ्तार प्रति घंटे करीब 4 हजार रही. इससे साफ है कि प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर युवाओं में काफी उत्साह है.


बीपीएससी के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 26 जुलाई को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 1189 रिक्त पदों को भरा जाएगा.