ब्रेकिंग
Nalanda News: पहले कहा- हॉस्टल से भाग गया, फिर बताया नदी में डूबा; 15 साल के छात्र की मौत पर बवाल, टीचर पर आरोप✦Bihar News : पटना के बाद पूरे बिहार में होगा डॉ. हेडगेवार के जीवन पर महानाट्य, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान✦दीपवाली और छठ पूजा के बीच पटना से हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब रोज चलेंगी 40 जोड़ी फ्लाइट; देखें किस शहर के लिए कितनी उड़ान✦Anant Singh News : JDU में अनंत सिंह के दिन पूरे? ललन सिंह को ‘नहीं पहचानने’ के बाद अब क्या होगा; 27 अक्टूबर के बाद होगा बड़ा फैसला...✦ Patna Graduate MLC Election : अनंत सिंह के गढ़ में कितना चला ‘छोटे सरकार’ का असर? नीरज ने लगा दी सेंध या बाहुबली ने बचा लिया अपना किला; पढ़िए क्या कहता है ग्राउंड रिपोर्ट ✦Nalanda News: पहले कहा- हॉस्टल से भाग गया, फिर बताया नदी में डूबा; 15 साल के छात्र की मौत पर बवाल, टीचर पर आरोप✦Bihar News : पटना के बाद पूरे बिहार में होगा डॉ. हेडगेवार के जीवन पर महानाट्य, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान✦दीपवाली और छठ पूजा के बीच पटना से हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब रोज चलेंगी 40 जोड़ी फ्लाइट; देखें किस शहर के लिए कितनी उड़ान✦Anant Singh News : JDU में अनंत सिंह के दिन पूरे? ललन सिंह को ‘नहीं पहचानने’ के बाद अब क्या होगा; 27 अक्टूबर के बाद होगा बड़ा फैसला...✦ Patna Graduate MLC Election : अनंत सिंह के गढ़ में कितना चला ‘छोटे सरकार’ का असर? नीरज ने लगा दी सेंध या बाहुबली ने बचा लिया अपना किला; पढ़िए क्या कहता है ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार में 75% नंबर लाने वालों की बल्ले-बल्ले... अब पढ़ाई के लिए मिलेंगे 75 हजार, 7 जुलाई से पहले कर लें आवेदन

Bihar Vidyadhan Scholarship 2026: बिहार के 10वीं पास मेधावी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ मिलने वाला है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन पात्रता और जरूरी शर्तों को जानना...

बिहार में 75% नंबर लाने वालों की बल्ले-बल्ले... अब पढ़ाई के लिए मिलेंगे 75 हजार, 7 जुलाई से पहले कर लें आवेदन
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Vidyadhan Scholarship 2026: अगर आपने बिहार बोर्ड से 10वीं की परीक्षा में 75% या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं.तो यह खबर आपके लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है.बिहार के मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को अब 20 हजार रुपये से लेकर 75 हजार रुपये तक की छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा.बिहार इंटर छात्रवृत्ति विद्याधन योजना के तहत योग्य छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी, ताकि पैसों की कमी उनके सपनों के बीच बाधा न बन सके.


राज्य में हर साल हजारों ऐसे छात्र होते हैं जो मैट्रिक में अच्छे अंक लाने के बावजूद आर्थिक तंगी के कारण इंटर, ग्रेजुएशन या प्रोफेशनल कोर्स की पढ़ाई बीच में छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं.इसी समस्या को देखते हुए सरकार और सरोजनी दामोदरन फाउंडेशन की संयुक्त पहल के तहत यह विशेष छात्रवृत्ति योजना चलाई जा रही है.इस योजना का उद्देश्य प्रतिभाशाली लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए मजबूत आर्थिक सहारा देना है.


योजना के तहत बिहार बोर्ड से 10वीं पास करने वाले वे छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने कम से कम 75 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों और जिनके परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रुपये से कम हो.वहीं दिव्यांग छात्रों को विशेष राहत दी गई है.उनके लिए न्यूनतम अंक सीमा 65 प्रतिशत निर्धारित की गई है, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद छात्र इसका लाभ उठा सकें.


चयनित छात्रों को इंटरमीडिएट की पढ़ाई के दौरान लगातार दो वर्षों तक हर साल 10-10 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी.यानी केवल इंटर की पढ़ाई के लिए ही कुल 20 हजार रुपये की सहायता मिलेगी.इसके बाद यदि छात्र इंजीनियरिंग, मेडिकल, नर्सिंग, डिग्री, पैरामेडिकल या अन्य प्रोफेशनल कोर्स में दाखिला लेते हैं तो उन्हें कोर्स और जरूरत के अनुसार 25 हजार रुपये से लेकर 75 हजार रुपये तक की अतिरिक्त आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी.


शिक्षा विभाग ने इस योजना को लेकर सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी किए हैं कि पात्र छात्रों तक इसकी जानकारी पहुंचाई जाए.सरकार का मानना है कि इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों और गरीब परिवारों के हजारों छात्रों को उच्च शिक्षा का अवसर मिलेगा और ड्रॉपआउट दर में भी कमी आएगी.


छात्रवृत्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क रखी गई है.आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा.आवेदकों का चयन ऑनलाइन टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा.चयनित छात्रों को निर्धारित नियमों के अनुसार छात्रवृत्ति की राशि सीधे उपलब्ध कराई जाएगी.


आवेदन करते समय छात्रों को 10वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, बैंक खाते की जानकारी, पासपोर्ट साइज फोटो, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर तैयार रखना होगा.इन दस्तावेजों के बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकेगी.