ब्रेकिंग
70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी

Bihar Ias Training: दो जिलों के DM समेत 11 आईएएस अफसर ट्रेनिंग में जाएंगे...सरकार ने इन सभी अधिकारियों को दी अनुमति,लिस्ट देखें...

बिहार के 11 आईएएस अधिकारियों को अनिवार्य मध्य सेवा कालीन प्रशिक्षण (Phase-3) के लिए मसूरी स्थित LBSNAA भेजा जाएगा। 11 मई से 5 जून 2026 तक होने वाली इस ट्रेनिंग में सीतामढ़ी और पूर्णिया के जिलाधिकारी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

Bihar IAS Training, IAS Mid Career Training Phase 3, LBSNAA Mussoorie, Bihar IAS Officers, Sitamarhi DM Richa Pandey, Purnia DM Anshul Kumar, Bihar Administration News, IAS Training 2026
AI से सांकेतिक तस्वीर
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Ias Training: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारी ट्रेनिंग में जाएंगे. इनमें 2 जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल हैं. जो अधिकारी ट्रेनिंग में जा रहे हैं,सभी 2015-2016 और 2017 बैच के आईएएस अफसर हैं .

इन सभी आईएएस अधिकारियों को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में 11 मई से 5 जून 2026 तक अनिवार्य मध्य सेवा कालीन प्रशिक्षण फेज- 3 में भाग लेना है. ट्रेनिंग में जाने को लेकर सरकार ने अनुमति दे दी है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग में सभी 11 आईएएस अधिकारियों को पत्र भेजा है.

जिन अधिकारियों को ट्रेनिंग में जाना में उनमें कई बिहार प्रशासनिक सेवा से प्रमोट होकर आईआएएस अफसर बने हैं. भवन निर्माण विभाग के अपर सचिव विनय कुमार, सहकारिता विभाग के अपर सचिव अभय कुमार सिंह, तकनीकी सेवा आयोग में अपर सचिव अमित कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग में प्रशासनिक पदाधिकारी राशिद कलीम अंसारी, शिक्षा विभाग के अपर सचिव विजय कुमार, मुख्यमंत्री सचिवालय में अपर सचिव राजेश परिमल का मसूरी में प्रशिक्षण होगा.

वहीं, सीतामढ़ी के जिलाधिकारी रिची पांडेय,पूर्णिया के जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार, स्वास्थ्य विभाग में अपर सचिव वैभव चौधरी, ग्रामीण कार्य विभाग में अपर सचिव संजय कुमार और ग्रामीण कार्य विभाग में अपर सचिव अभय झा भी प्रशिक्षण में जाएंगे. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता