ब्रेकिंग
पूर्णिया में महिला गृहरक्षकों से घूस मांगने का आरोप, विरोध करने पर गाली-गलौज और धमकी पटना से दबोचा गया शातिर जालसाज: कभी चीफ जस्टिस तो कभी खुद को बताया ED का डायरेक्टर, DM से लेकर DGP तक को दिया झांसाBihar News: विधायकों के बंगला-फ्लैट मरम्मति के नाम पर Estimate का काला खेल, अधीक्षण अभियंता पकड़े गए...मिला यह दंड 1 अणे मार्ग छोड़ 7 सर्कुलर रोड बंगले में शिफ्ट हुए नीतीश कुमार, सीएम आवास छोड़ते ही मिली Z+ सुरक्षा; लालू प्रसाद के बने पड़ोसीमुजफ्फरपुर पुलिस का एक्शन, डकैती की साजिश रचने वाले 6 फरार आरोपियों पर इनाम घोषितपूर्णिया में महिला गृहरक्षकों से घूस मांगने का आरोप, विरोध करने पर गाली-गलौज और धमकी पटना से दबोचा गया शातिर जालसाज: कभी चीफ जस्टिस तो कभी खुद को बताया ED का डायरेक्टर, DM से लेकर DGP तक को दिया झांसाBihar News: विधायकों के बंगला-फ्लैट मरम्मति के नाम पर Estimate का काला खेल, अधीक्षण अभियंता पकड़े गए...मिला यह दंड 1 अणे मार्ग छोड़ 7 सर्कुलर रोड बंगले में शिफ्ट हुए नीतीश कुमार, सीएम आवास छोड़ते ही मिली Z+ सुरक्षा; लालू प्रसाद के बने पड़ोसीमुजफ्फरपुर पुलिस का एक्शन, डकैती की साजिश रचने वाले 6 फरार आरोपियों पर इनाम घोषित

12वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका! आधार सुपरवाइजर भर्ती निकली, जानिए बिहार में कितनी सीटें हैं और कैसे करें आवेदन

12वीं पास युवाओं के लिए आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर भर्ती 2026 एक बड़ा मौका लेकर आई है। CSC की इस भर्ती में देशभर के साथ-साथ बिहार के उम्मीदवारों के लिए भी पद शामिल हैं, जहां आवेदन प्रक्रिया जारी है। जानिए…

12वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका! आधार सुपरवाइजर भर्ती निकली, जानिए बिहार में कितनी सीटें हैं और कैसे करें आवेदन
Ramakant kumar
3 मिनट

देशभर के युवाओं के लिए रोजगार का एक बड़ा अवसर सामने आया है। CSC e-Governance Services India ने आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर के कुल 236 पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती खास तौर पर उन उम्मीदवारों के लिए फायदेमंद है, जिन्होंने 12वीं, आईटीआई या डिप्लोमा किया है और सरकारी सेक्टर में काम करने की इच्छा रखते हैं।


आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 20 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


किस राज्य में कितनी वैकेंसी?

इस भर्ती में अलग-अलग राज्यों के लिए अलग-अलग पद तय किए गए हैं। सबसे ज्यादा 78 पद कर्नाटक में निकाले गए हैं। इसके अलावा:

  •  उत्तर प्रदेश – 31 पद
  •  महाराष्ट्र – 24 पद
  •  छत्तीसगढ़ – 24 पद
  •  मध्य प्रदेश – 22 पद
  •  पश्चिम बंगाल – 10 पद
  •  पंजाब – 8 पद
  •  गुजरात – 8 पद
  •  बिहार – 14 पद


इसके अलावा दिल्ली, राजस्थान, तमिलनाडु, गोवा, उत्तराखंड और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में भी सीमित पद रखे गए हैं।


कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर इनमें से कोई एक योग्यता जरूरी है:

  •  12वीं पास
  •  10वीं के बाद 2 साल का आईटीआई
  •  10वीं के बाद 3 साल का पॉलिटेक्निक डिप्लोमा


इसके साथ ही उम्मीदवार के पास UIDAI से मान्यता प्राप्त Aadhaar Supervisor/Operator Certificate होना अनिवार्य है। बेसिक कंप्यूटर ज्ञान भी जरूरी है।


सर्टिफिकेट कैसे मिलेगा?

Aadhaar सुपरवाइजर/ऑपरेटर बनने के लिए उम्मीदवार को पहले UIDAI की अधिकृत परीक्षा पास करनी होती है। इसके लिए:

  •  UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा
  •  आवेदन के बाद स्टेट टीम से अप्रूवल मिलेगा
  •  फिर परीक्षा में शामिल होना होगा


इसके अलावा LMS (Learning Management System) सर्टिफिकेशन भी जरूरी है, जिसे UIDAI के ई-लर्निंग पोर्टल पर पूरा किया जा सकता है।


कितनी मिलेगी सैलरी?

इस नौकरी में वेतन राज्य सरकार के अर्ध-कुशल न्यूनतम वेतन के अनुसार मिलेगा। यानी जिस राज्य में आपकी पोस्टिंग होगी, उसी के नियम के अनुसार सैलरी तय होगी।


कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवारों को आवेदन के लिए CSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां:

  •  Recruitment/ Careers सेक्शन में जाएं
  •  Aadhaar Supervisor/Operator Recruitment 2026 लिंक खोलें
  •  रजिस्ट्रेशन कर फॉर्म भरें
  •  जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
  •  अगर शुल्क लागू हो तो भुगतान करें


फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी को ध्यान से जांचना जरूरी है।


किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत?

  • आवेदन करते समय उम्मीदवारों को ये दस्तावेज तैयार रखने होंगे:
  •  पासपोर्ट साइज फोटो
  •  सिग्नेचर
  •  10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  •  आईटीआई/डिप्लोमा सर्टिफिकेट
  •  Aadhaar Supervisor/Operator Certificate
  •  अन्य जरूरी प्रमाण पत्र


युवाओं के लिए सुनहरा मौका

यह भर्ती उन युवाओं के लिए शानदार अवसर है, जो कम योग्यता में सरकारी से जुड़े काम की तलाश कर रहे हैं। खास बात यह है कि इसमें बिहार के उम्मीदवारों के लिए भी 14 पद रखे गए हैं, जिससे राज्य के युवाओं को सीधा फायदा मिलेगा।

संबंधित खबरें