ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूट

Tesla First Delivery in India: भारत में पहली TESLA कार की हुई डिलीवरी, जानिए.. कौन बनें गाड़ी के पहले मालिक?

Tesla First Delivery in India: दुनिया की दिग्गज इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला ने भारत में अपनी पहली कार ‘Model Y’ की डिलीवरी मुंबई में की। महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक को यह कार सौंपी गई। टेस्ला ने मुंबई में अपना पहला ‘टेस्ला एक्स

Tesla First Delivery in India
© social media
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Tesla First Delivery in India: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला ने भारतीय बाजार में आज अपनी पहली कार ‘Model Y’ की डिलीवरी की है। यह डिलीवरी मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में हाल ही में शुरू हुए देश के पहले ‘टेस्ला एक्सपीरियंस सेंटर’ से की गई।


भारत में टेस्ला की आधिकारिक एंट्री के बाद, इस कार के पहले मालिक बने हैं महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक। उन्होंने कंपनी के शोरूम से सीधे इस कार की डिलीवरी ली। रिपोर्ट के अनुसार, सरनाईक ने जुलाई में टेस्ला शोरूम के खुलते ही Model Y बुक कर दी थी।


टेस्ला ने 15 जुलाई को भारत में अपने आधिकारिक प्रवेश की घोषणा की थी और मुंबई में पहला शोरूम खोला। कंपनी इस शोरूम को ‘टेस्ला एक्सपीरियंस सेंटर’ कहती है, जहां ग्राहक गाड़ी को नजदीक से देख सकते हैं और तकनीकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


शिवसेना नेता प्रताप सरनाईक ने टेस्ला Model Y की डिलीवरी लेते समय कहा कि यह सिर्फ एक निजी खरीदारी नहीं है, बल्कि महाराष्ट्र की हरित महत्वाकांक्षाओं का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि वे यह कार अपने पोते को उपहार में दे रहे हैं, ताकि वह बचपन से ही स्थायी परिवहन और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के महत्व को समझ सके। 


उन्होंने यह भी कहा कि इस पहल का उद्देश्य नागरिकों, विशेषकर युवाओं में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति जागरूकता फैलाना है। सरनाईक ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार पहले ही इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं लागू कर चुकी है। अटल सेतु और समृद्धि एक्सप्रेसवे पर इलेक्ट्रिक वाहनों को टोल में छूट। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा 5,000 इलेक्ट्रिक बसों को बेड़े में शामिल करना।


Tesla Model Y की कीमत और रेंज की बात करें तो भारत में Tesla Model Y को दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है। जिसमें स्टैंडर्ड वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 59.89 लाख और लॉन्ग रेंज वेरिएंट का एक्स-शोरूम कीमत 67.89 लाख रुपए हैं। ऑन-रोड कीमत में दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में अंतर देखा जा सकता है। 


Tesla First Delivery in India: भारत में पहली TESLA कार की हुई डिलीवरी, जानिए.. कौन बनें गाड़ी के पहले मालिक?

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता