ब्रेकिंग
NH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, साले-बहनोई की मौत; तीसरा युवक गंभीरप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शनBihar Police: हैदराबाद जाएंगे बिहार के 9 IAS अधिकारी, जानिए किन नामों पर लगी मुहरNH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, साले-बहनोई की मौत; तीसरा युवक गंभीरप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शनBihar Police: हैदराबाद जाएंगे बिहार के 9 IAS अधिकारी, जानिए किन नामों पर लगी मुहर

टमाटर और प्याज के बाद अब लहसुन की पहरेदारी, CCTV लगाकर खेतों की निगरानी कर रहे किसान

DESK: देश में जब टमाटर की कीमतें आसमान छू रही थीं, उस वक्त टमाटर की रखवाली के लिए कई जगह बाउंसर लगा दिए गए थे, वहीं प्याज के दाम बढ़ने के बाद उसकी भी निगरानी बढ़ गई थी और अब जब लहस

टमाटर और प्याज के बाद अब लहसुन की पहरेदारी, CCTV लगाकर खेतों की निगरानी कर रहे किसान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: देश में जब टमाटर की कीमतें आसमान छू रही थीं, उस वक्त टमाटर की रखवाली के लिए कई जगह बाउंसर लगा दिए गए थे, वहीं प्याज के दाम बढ़ने के बाद उसकी भी निगरानी बढ़ गई थी और अब जब लहसुन के दाम बढ़े हैं तो उनकी भी पहरेदारी शुरू कर दी गई है। लहसुन की बढ़ी किमतों के बाद किसान अलर्ट हो गए हैं और चोरी के डर से सीसीटीवी लगाकर अपने खेतों की निगरानी कर रहे हैं।


दरअसल, देश में पिछले कुछ महीनों से लहसुन के दाम आसमान छू रहे हैं। बाजार में एक किलो लहसुन चार से पांच सौ रुपए किलो बिक रहा है। लहसुन के दाम बढ़ने से एक तरफ जहां आम आदमी का बजट बिगड़ गया है तो वहीं लहसुन की खेती करने वाले किसान खुश हैं। लहसुन की खेती करने वाले किसानों को चोरी का भी डर सता रहा है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां CCTV कैमरे लगाकर लहसुन के खेतों की रखवाली की जा रही है।


छिंदवाड़ा के बद्नूर गांव के किसान लहसुन के फसल की सुरक्षा को लेकर अलर्ट हो गए हैं। किसानों का कहना है कि बीते दिनों गांव में लहसुन की चोरी की जो घटनाएं हुई हैं उन्हें देखते हुए खेतों में CCTV कैमरा लगाने का फैसला किया गया और लहसुन के खेतों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक चोरों ने उनके खेत से 8 से 10 किलो लहसुन चुरा लिए थे हालांकि, बाद में पुलिस ने चोर को पकड़ लिया था। इस घटना के बाद खेत में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए।



टैग्स