ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

शिक्षा और डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा देने की पहल, SBI महिला क्लब ने ‘नयी आशा’ को दिए जरूरी संसाधन

अखिल भारतीय SBI महिला क्लब ने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत ‘नयी आशा’ NGO को शैक्षणिक सामग्री किट, कंप्यूटर, मेज और स्मार्ट शिक्षण बोर्ड प्रदान किए। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं और डिजिटल शिक्षा उपलब्ध कराना है।

SBI Women Club
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SBI Women Club: समाज के जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा एवं उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिनांक 25 सितंबर 2026 को अखिल भारतीय स्टेट बैंक, महिला क्लब के द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत 'नयी आशा' NGO के लिए एक विशेष दान कार्य का आयोजन किया गया।



इस अवसर पर श्रीदेवी सूर्या, अध्यक्ष, अखिल भारतीय स्टेट बैंक, महिला क्लब द्वारा संस्था को शैक्षणिक सामग्री किट, कम्प्युटर, मेज एवं स्मार्ट शिक्षण बोर्ड प्रदान किए गए। इन संसाधनों से बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा डिजिटल शिक्षा को प्रोत्साहित करने में सहायता मिलेगी। पूजा जोशी अध्यक्ष, भारतीय स्टेट बैंक, महिला क्लब, पटना मंडल की उपस्थित मे यह सम्पूर्ण सीएसआर कार्यकर्म सम्पन्न हुआ।



यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर उपलब्ध कराने और जरूरतमंद बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में अखिल भारतीय स्टेट बैंक महिला क्लब की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।



अखिल भारतीय स्टेट बैंक महिला क्लब समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के कल्याण तथा शिक्षा के प्रसार के लिए निरंतर विभिन्न सामाजिक पहल करता रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता