ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

SBI पटना मंडल का ‘स्वावलंबन 2026’ मेगा क्रेडिट आउटरीच शिविर, जीविका दीदियों को सौंपा गया 500 करोड़ का सांकेतिक चेक

SBI पटना मंडल ने पटना के ज्ञान भवन में स्वयं सहायता समूहों के लिए ‘स्वावलंबन 2026’ मेगा क्रेडिट आउटरीच शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम में जीविका दीदियों को 500 करोड़ रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया गया।

SBI Patna Mandal
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SBI Patna Mandal: भारतीय स्टेट बैंक (SBI), पटना मंडल द्वारा स्वयं सहायता समूह (SHG) मेगा क्रेडिट आउटरीच शिविर " स्वावलंबन 2026" का आयोजन, ज्ञान भवन, पटना में किया गया। इस कार्यक्रम में शामिल होने हेतु विभिन्न जिलों से आयी जीविका दीदियों को सी० एस० शेट्टि, अध्यक्ष, भारतीय स्टेट बैंक, हिमांशु शर्मा, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, जीविका, अनुराग जोशी, मुख्य महाप्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, पटना मंडल तथा बिजय कुमार सामल, महाप्रबंधक, (उत्तर बिहार), भारतीय स्टेट बैंक, पटना मंडल ने संबोधित किया। इस अवसर भारतीय स्टेट बैंक एवं जीविका के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।



सी० एस० शेट्टि, अध्यक्ष, भारतीय स्टेट बैंक ने अपने संबोधन में भारतीय स्टेट बैंक तथा जीविका के संयुक्त तत्वधान मे महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए कार्यों की सराहना की तथा भविष्य मे इसे और अधिक सशक्त बनाने पर ज़ोर दिया।



हिमांशु शर्मा, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, जीविका ने अपने संबोधन में जीविका द्वारा महिलाओं के जीवन मे आर्थिक सशक्तिकरण हेतु किए जा रहे अनेकों पहल की जानकारी दी तथा आह्वान किया की बैंक इन सभी पहलों के क्रियान्वयन मे अपनी सशक्त भागीदारी प्रदान करे।



अनुराग जोशी, मुख्य महाप्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, पटना मंडल, ने सम्बोधन मे भारतीय स्टेट बैंक पटना मंडल द्वारा स्व सहायता समूहों के लिए बैंक द्वारा किए गए प्रयासो की विस्तृत व्योरा प्रस्तुत किया तथा भविष्य मे इसे और प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने का आश्वासन दिया ।



भारतीय स्टेट बैंक के अध्यक्ष, श्री सी० एस० शेट्टि के कर कमलों द्वारा, जीविका दीदियों को वितरित 500 करोड़ रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया गया। अंत में श्री बिजय कुमार सामल, महाप्रबंधक (नेटवर्क, उत्तर बिहार), भारतीय स्टेट बैंक के धन्यवाद ज्ञापन के साथ" स्वावलंबन 2026" शिविर की समाप्ति हुई।



इस अवसर पर जीविका दीदियों के उत्पादों के विक्रय हेतु गांधी मैदान, पटना में " स्वावलंबन एक्स्पो 2026" का आयोजन किया गया। इस एक्स्पो का उद्घाटन भारतीय स्टेट बैंक लेडीज़ क्लब की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमति श्रीदेवी सूर्या द्वारा किया गया। एक्स्पो में जीविका दीदियों द्वारा निर्मित उत्पादों के स्टॉल लगाये गये।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता