ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

एसबीआई पटना मंडल की स्वास्थ्य एवं अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल, NMCH को प्रदान की एम्बुलेंस और मशीनें

एसबीआई पटना मंडल ने CSR के तहत NMCH को एक एम्बुलेंस, एक इकोकार्डियोग्राफी मशीन और तीन डायलिसिस मशीनें प्रदान कीं। इसके साथ ही नालंदा खुला विश्वविद्यालय के छात्रावासों के लिए 15 KW क्षमता के दो रूफटॉप सोलर प्लांट भी दिए गए।

SBI Patna
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SBI Patna: भारतीय स्टेट बैंक, पटना मंडल के द्वारा आज दिनांक 25 सितंबर 2026 को कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत समाज के कल्याण एवं सतत् विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।



इस अवसर पर सी. एस. शेट्टी, अध्यक्ष, भारतीय स्टेट बैंक द्वारा नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, पटना को 1 एम्बुलेंस, 1 इकोकार्डियोग्राफी मशीन एवं 3 डायलिसिस मशीनें प्रदान की गईं। इन सुविधाओं से अस्पताल में चिकित्सा सेवाओं को और सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी। 



इसके अतिरिक्त, नालंदा खुला विश्वविद्यालय के छात्र एवं छात्राओं के छात्रावास के लिए 15 KW क्षमता के 2 रूफटॉप सोलर प्लांट भी प्रदान किए गए, जिससे स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा।



इस अवसर पर अनुराग जोशी, मुख्य महाप्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक पटना मंडल, योगेंद्र शेलके, महाप्रबंधक (नेटवर्क-दक्षिण बिहार), विजय कुमार सामल, महाप्रबंधक (नेटवर्क-उत्तर बिहार), देवेश मित्तल, मंडल विकास अधिकारी, पटना मंडल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।



इन पहलों के माध्यम से भारतीय स्टेट बैंक समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सतत् विकास के क्षेत्र में सकारात्मक योगदान दे रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता