ब्रेकिंग
लूना सवार को बचाने की कोशिश में गड्ढे में गिरी थी बस, 8 दिन से लापता था चालक; 1 KM दूर मिला शवभागलपुर में गंगा ने तोड़ा पुराना रिकॉर्ड, NH-80 पर आवागमन पूरी तरह बंद; रेल पुलों के गर्डर तक पहुंचा पानीबिहार के चर्चित RTI एक्टिविस्ट को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी, भाजपा नेता के खिलाफ थाने में शिकायत, पुलिस जांच में जुटी...राहुल गांधी को हाईकोर्ट से झटका, अदालत ने मानहानि केस को रद्द करने से किया इनकारबाढ़ के पानी में डूबने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, छत से उतरते समय अचानक हुआ हादसालूना सवार को बचाने की कोशिश में गड्ढे में गिरी थी बस, 8 दिन से लापता था चालक; 1 KM दूर मिला शवभागलपुर में गंगा ने तोड़ा पुराना रिकॉर्ड, NH-80 पर आवागमन पूरी तरह बंद; रेल पुलों के गर्डर तक पहुंचा पानीबिहार के चर्चित RTI एक्टिविस्ट को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी, भाजपा नेता के खिलाफ थाने में शिकायत, पुलिस जांच में जुटी...राहुल गांधी को हाईकोर्ट से झटका, अदालत ने मानहानि केस को रद्द करने से किया इनकारबाढ़ के पानी में डूबने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, छत से उतरते समय अचानक हुआ हादसा

भारतीय रिजर्व बैंक ने Paytm Payments Bank का लाइसेंस रद्द किया, बैंकिंग सेवाओं पर लगी रोक; क्या है वजह?

RBI Action Paytm: भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है. बैंकिंग सेवाएं बंद कर दी गई हैं. आरबीआई ने कहा है कि ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है उनका पैसा सुरक्षित है।

RBI Action Paytm
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RBI Action Paytm: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। इसके साथ ही बैंक अब सामान्य बैंकिंग सेवाएं और नए ट्रांजैक्शन नहीं कर पाएगा। इस मामले को लेकर RBI हाईकोर्ट का रुख भी कर सकता है।


पेटीएम पेमेंट्स बैंक के आधिकारिक पोर्टल पर जारी सूचना के अनुसार, जमाकर्ताओं का पैसा पूरी तरह सुरक्षित है और सभी ग्राहकों को उनका डिपॉजिट लौटाने के लिए पर्याप्त फंड उपलब्ध है। हालांकि, पैसे वापस करने की प्रक्रिया के बारे में अभी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है, जिसे जल्द ही जारी किया जाएगा।


RBI ने लाइसेंस रद्द करने के पीछे कई गंभीर कारण बताए हैं। इनमें बैंक का संचालन सही तरीके से न होना, खाताधारकों के हितों पर खतरा, प्रबंधन पर भरोसे की कमी और नियामकीय शर्तों का पालन न करना शामिल है। इससे पहले भी RBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर सख्ती दिखाई थी—2022 में नए ग्राहकों को जोड़ने पर रोक लगाई गई थी, जबकि 2024 में खातों में जमा पर भी प्रतिबंध लगाया गया था। इन फैसलों का असर Paytm Fastag जैसी सेवाओं पर भी पड़ा।


यह स्पष्ट किया गया है कि Paytm और पेटीएम पेमेंट्स बैंक दो अलग-अलग संस्थाएं हैं। RBI का निर्णय केवल पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर लागू होता है। Paytm की पेरेंट कंपनी One 97 Communications ने भी बयान जारी कर कहा है कि वह अपनी सहयोगी इकाई पेटीएम पेमेंट्स बैंक से अलग है, और Paytm ऐप पहले की तरह काम करता रहेगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता