ब्रेकिंग
बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त

महंगाई का एक और झटका, देश में फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम

DESK : आम आदमी की जेब को एक बार फिर से झटका लगा है. तेल कंपनियों ने एक बार फिर से घरेलू LPG गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी कर दी है. घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए

महंगाई का एक और झटका, देश में फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : आम आदमी की जेब को एक बार फिर से झटका लगा है. तेल कंपनियों ने एक बार फिर से घरेलू LPG गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी कर दी है. घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए बढ़ोतरी हुई हैं. अब दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1053 रुपये होगी. वहीं, पांच किलो घरेलू सिलेंडर की कीमत में 18 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है. जबकि 19 किलो वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमतों में 8.50 रुपये की कमी आई. 


वहीं, कीमतों में बढ़ोतरी के बाद कोलकाता में 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 1079 रुपये हो गई है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1052 रुपये पहुंच गई है. चेन्नई के उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडर के लिए अब 1068 रुपये चुकाने होंगे. रायपुर में 1124 रुपए में एक सिलेंडर मिलेगा. इसके पहले रायपुर में एलपीजी घरेलू गैस 1074 रुपए में मिल रही थी.


वहीं, दूसरी तरफ कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में एक बार फिर कटौती की गई है. इससे पहले भी 1 जुलाई को तेल कंपन‍ियों की तरफ से कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 198 रुपये की बड़ी कटौती की गई थी. ज‍िसके बाद उम्‍मीद की जा रही थी क‍ि आने वाले समय में घरेलू गैस स‍िलेंडर भी सस्‍ता होगा. लेक‍िन अब कंपन‍ियों ने कीमत बढ़ाकर आम आदमी को झटका दिया है.

टैग्स