ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: इतना परसेंट बढ़ सकता है DA, सरकार जल्द करने वाली है एलान

Central Employees DA Hike: त्योहारों से पहले केंद्र सरकार दे सकती है DA हाइक का तोहफा। कर्मचारियों और पेंशनर्स को अक्टूबर में मिलेगा तीन महीने का एरियर। DA 55% से बढ़कर 58% होने की संभावना।

Central Employees DA Hike
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Central Employees DA Hike: जीएसटी दरों में सुधार के बाद अब केंद्र सरकार फेस्टिव सीजन से पहले अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को एक और तोहफा देने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार जल्द ही महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है।


सूत्रों के मुताबिक, दशहरा और दिवाली से पहले DA में 3% की बढ़ोतरी की घोषणा संभव है, जिससे यह 55% से बढ़कर 58% हो जाएगा। इस बढ़ोतरी को जुलाई 2025 से लागू माना जाएगा, और इसके तहत कर्मचारियों को जुलाई, अगस्त और सितंबर के तीन महीने का एरियर भी अक्टूबर की सैलरी और पेंशन के साथ मिल सकता है।


जानकारी के अनुसार, सरकार अक्टूबर के पहले सप्ताह में डीए बढ़ोतरी का औपचारिक ऐलान कर सकती है, ताकि त्योहारों के मौसम में 1.2 करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को राहत मिल सके। सरकार हर साल दो बार — 1 जनवरी और 1 जुलाई से महंगाई भत्ते में संशोधन करती है, और इसका ऐलान फरवरी-मार्च और सितंबर-अक्टूबर में किया जाता है।


डीए हाइक की गणना इंडस्ट्रियल वर्कर्स के लिए बनाए गए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर की जाती है, जिसे लेबर ब्यूरो हर महीने जारी करता है। इस बार, जुलाई 2024 से जुलाई 2025 के बीच CPI-IW का औसत 146.3 रहा है, जिसके आधार पर 7वें वेतन आयोग के फॉर्मूले से DA में 3% की बढ़ोतरी की गणना की गई है।


इसी के साथ, कर्मचारी लंबे समय से 8वें वेतन आयोग के गठन का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि सरकार दिवाली से पहले इस संबंध में भी कोई घोषणा कर सकती है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता