ब्रेकिंग
राजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टराजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्ट

Bihar News: हो जाएं तैयार...बिहार सरकार इन 40 लाख लोगों को 20-20 हजार रू देने जा रही, सर्वे काम काम हुआ पूरा..1 शर्त लागू

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 40 लाख जीविका दीदियों को जल्द ही 20-20 हजार रुपये की दूसरी किस्त मिलेगी। सर्वे पूरा हो चुका है और जिन महिलाओं का रोजगार बेहतर चल रहा है, उन्हें आगे और आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।

Bihar News, Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana, Jeevika Didi, Bihar Women Scheme, 20 Thousand Rupees Scheme, Bihar Government Scheme, Women Empowerment Bihar, Bihar Employment Scheme, Jeevika Survey, B
© Google
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: बिहार की महिलाओं को अब 20-20 हजार रू मिलेंगे. बहुत जल्द 40 लाख महिलाओं को यह राशि उनके खाते में भेजी जायेगी. इसके लिए सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है. जल्द ही 40 लाख जीविका दीदियों को यह राशि दी जायेगी.

बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना लागू किया है. इसके तहत लगभग 1 करोड़ 90 लाख जीविका दीदियों को दस-दस हजार रू दिए गए हैं. दूसरी किस्त में जिन महिलाओं के रोजगार अच्छे चल रहे हैं, उन्हें जल्द ही 20-20 हजार रुपये दिये जाएंगे। जानकारी के अनुसार 40 लाख महिलाओं का सर्वे किया गया है। 

जीविका के सर्वे में यह जानकारी सामने आयी है कि दस-दस हजार रुपये प्राप्त 70 प्रतिशत महिलाओं ने अपना रोजगार शुरू किया है। इनमें जिन महिलाओं का रोजगार बेहतर चल रहा है, उन्हें उक्त योजना के अंतर्गत और दो-दो लाख रुपये की मदद सरकार देगी। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में पांच किस्तों में राशि भुगतान का प्रावधान है। पहली किस्त के रूप में दस-दस हजार रुपये दिये जा चुके हैं। अब, दूसरी किस्त में 20 हजार रुपये मिलेंगे, जिसमें पांच हजार रुपये का अंशदान लाभुकों के द्वारा भी किया जाना है। वहीं, तृतीय और चौथे किस्त में क्रमश: 40 हजार और 80 हजार सरकार लाभुक को देगी। इन दोनों चरणों में भी लाभुक को अपनी ओर से दस हजार और 20 हजार की राशि अंशदान के रूप में देनी होगी। 

जीविका सर्वे में यह बात भी सामने आयी है कि सबसे अधिक महिलाओं ने पशुपालन का व्यवसाय शुरू किया है। इनमें महिलाओं ने गाय, बकरी और मुर्गी पालन को अपनी आजीविका का साधन बना रही हैं। वहीं, फल-सब्जी और किराने की दुकान, कपड़े की सिलाई, चाय-पकौड़े की दुकाने और ब्यूटी पार्लर का रोजगार महिलाओं ने शुरू किया है। पदाधिकारी बताते हैं कि जैसे-जैसे सर्वे का कार्य पूरा होता जाएगा, महिलाओं को अगली किस्त की राशि दी जाएगी। सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रतिबद्ध है।