ब्रेकिंग
पटना में चुनावी सभा के दौरान 'विजय थलापति' कहने पर युवक पर भड़के मनोज तिवारी, जन सुराज के समर्थन में नारे लगाने पर हुआ हंगामाभाई के जेल जाने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं-तेज प्रताप की गिरफ्तारी..सम्राट सरकार की तानाशाहीकोर्ट के आदेश पर दखल-दिहानी के दौरान हंगामा, सीओ की गाड़ी का घेराव, मंत्री से पैसा खाने का आरोप सम्राट चौधरी को 'सड़क छाप गुंडा' कहे जाने पर भड़के रोहित सिंह, कहा..तेजस्वी यादव खुद 'लफुआ' हैरोहतास में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट, 35 लाख के आभूषण लेकर हथियारबंद अपराधी फरारपटना में चुनावी सभा के दौरान 'विजय थलापति' कहने पर युवक पर भड़के मनोज तिवारी, जन सुराज के समर्थन में नारे लगाने पर हुआ हंगामाभाई के जेल जाने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं-तेज प्रताप की गिरफ्तारी..सम्राट सरकार की तानाशाहीकोर्ट के आदेश पर दखल-दिहानी के दौरान हंगामा, सीओ की गाड़ी का घेराव, मंत्री से पैसा खाने का आरोप सम्राट चौधरी को 'सड़क छाप गुंडा' कहे जाने पर भड़के रोहित सिंह, कहा..तेजस्वी यादव खुद 'लफुआ' हैरोहतास में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट, 35 लाख के आभूषण लेकर हथियारबंद अपराधी फरार

इन महिलाओं के खातों में आएंगे 20-20 हजार! 40 लाख से ज्यादा नाम लिस्ट में, क्या आप भी हैं शामिल? जानिए

Mahila Rojgar Yojana: बिहार की लाखों महिलाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। मई में खाते में 20-20 हजार रुपये आने की चर्चा तेज है, लेकिन आखिर किन महिलाओं को मिलेगा यह पैसा और क्या है इसके पीछे की पूरी योजना...

इन महिलाओं के खातों में आएंगे 20-20 हजार! 40 लाख से ज्यादा नाम लिस्ट में, क्या आप भी हैं शामिल? जानिए
Ramakant kumar
3 मिनट

Mahila Rojgar Yojana: बिहार सरकार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। योजना के तहत अब दूसरी किस्त जारी करने की तैयारी पूरी हो चुकी है और मई महीने में लाखों महिलाओं के खातों में 20-20 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। इसको लेकर राज्यभर में व्यापक स्तर पर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।


40 लाख से अधिक महिलाओं का हुआ सर्वे

जीविका से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, दूसरी किस्त देने से पहले राज्य में 40 लाख से अधिक महिलाओं का सर्वे किया गया है। इस सर्वे के आधार पर पात्र महिलाओं की पहचान की गई है, जिन्हें अब योजना का लाभ दिया जाएगा। सरकार का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना है ताकि वे आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें।


मई में खातों में आएंगे 20 हजार रुपये

जानकारी के मुताबिक, पहली किस्त के रूप में महिलाओं को पहले ही 10-10 हजार रुपये दिए जा चुके हैं। अब दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजे जाएंगे। इसके लिए जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और 25 अप्रैल तक रोजगार से जुड़ी जानकारी जमा करने की अंतिम तारीख तय की गई थी।


इन शर्तों को पूरा करना था जरूरी

दूसरी किस्त पाने के लिए महिलाओं को कुछ जरूरी शर्तों को पूरा करना अनिवार्य था। इसमें पहली किस्त के उपयोग का प्रमाण पत्र देना, कैश बुक का सही रखरखाव, व्यवसाय योजना का पालन और ऋण समिति की अनुशंसा शामिल है। 20 अप्रैल तक दस्तावेज जमा करने के बाद 22 अप्रैल से इन्हें लोन कमेटी के पास स्वीकृति के लिए भेजा गया।


रोजगार शुरू करने के लिए प्रोत्साहन

योजना के तहत महिलाओं को खुद का रोजगार शुरू करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, लाभार्थियों को अपनी ओर से भी कुछ निवेश कर छोटे व्यवसाय शुरू करने होंगे, जिससे वे स्थायी आय का स्रोत बना सकें।


पांच किस्तों में मिलेंगे कुल 2.10 लाख रुपये

इस योजना के तहत महिलाओं को कुल 2 लाख 10 हजार रुपये पांच किस्तों में दिए जाने हैं। पहली किस्त 10 हजार रुपये की थी, जबकि दूसरी किस्त 20 हजार रुपये की होगी। इसके बाद तीसरी किस्त में 40 हजार, चौथी में 80 हजार और पांचवीं किस्त में 60 हजार रुपये दिए जाएंगे, जो ब्रांडिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग जैसे कार्यों में उपयोग होंगे।