ब्रेकिंग
Bihar News : छठ महापर्व 2026: आज शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत, शाम 4:54 बजे डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती, जानें कल सुबह का समय✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News : छठ महापर्व 2026: आज शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत, शाम 4:54 बजे डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती, जानें कल सुबह का समय✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री

Bihar News: मुर्शिदाबाद हिंसा और वक्फ बिल के विरोध पर भड़के गिरिराज सिंह, ममता और तेजस्वी को चेताया

Bihar News: गिरिराज ने ममता सरकार पर कानून व्यवस्था बनाए रखने में नाकामी का आरोप लगाया और तेजस्वी पर वक्फ बिल का विरोध कर पसमांदा मुस्लिमों के हितों को नजरअंदाज करने का इल्जाम जड़ा।

Bihar News:
सांसद गिरिराज सिंह
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ बिल 2025 के खिलाफ हुई हिंसक घटनाओं को लेकर उन्होंने दोनों नेताओं को आड़े हाथों लिया। गिरिराज ने ममता सरकार पर कानून व्यवस्था बनाए रखने में नाकामी का आरोप लगाया और तेजस्वी पर वक्फ बिल का विरोध कर पसमांदा मुस्लिमों के हितों को नजरअंदाज करने का इल्जाम जड़ा। 


पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में इस बिल के खिलाफ प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया था। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 12 को जाम करने की कोशिश की, जिसे रोकने पर पुलिस पर पत्थरबाजी और आगजनी की गई। कई पुलिस वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया, और इस हिंसा में दर्जनभर से ज्यादा पुलिसकर्मियों सहित कई लोग घायल हुए। पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस का सहारा लेना पड़ा। 


इसी विषय पर बेगूसराय में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “मुर्शिदाबाद में हिंसा और अराजकता ममता बनर्जी की नाकाम नीतियों का नतीजा है। वक्फ बिल के नाम पर ट्रेनें रोकी गईं, पुलिस पर हमले हुए, और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाया गया। ममता जी दूसरों को कानून का पाठ पढ़ाती हैं, लेकिन अपने राज्य में शांति क्यों नहीं कायम कर पातीं?” 


गिरिराज सिंह ने बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को भी नहीं बख्शा। उन्होंने तेजस्वी के उस बयान पर पलटवार किया जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर उनकी सरकार सत्ता में आई, तो वक्फ बिल को ‘कूड़ेदान में फेंक देंगे’। गिरिराज ने कहा, “तेजस्वी यादव पसमांदा मुस्लिमों और गरीब महिलाओं के हक को छीनना चाहते हैं। वक्फ बिल गरीब मुस्लिमों के लिए पारदर्शिता और न्याय सुनिश्चित करता है, लेकिन तेजस्वी को सिर्फ वोटबैंक की राजनीति दिखती है। उनकी सरकार आने वाली नहीं, फिर भी सपने देख रहे हैं।” गिरिराज ने दावा किया कि यह बिल संसद से पारित हो चुका है और इसे कोई नहीं रोक सकता।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता