ब्रेकिंग
अनंत सिंह की विधायकी खत्म कराने की जल्दबाजी, सजा के बावजूद राजू सिंह पर कार्रवाई क्यों नहीं? पप्पू यादव ने उठाए सवाल✦बिहार में शिक्षा विभाग की DPO पर शिकंजा, रूबी कुमारी के 4 ठिकानों पर EOU की रेड, भ्रष्टाचार से बनाई अकूत संपत्ति✦निर्दलीय MLC को पार्टी में शामिल कराने पर बढ़ा विवाद, संजय सरावगी ने NDA को बताया एकजुट, BJP-JDU के रिश्ते ठीक हैं?✦नेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय मूल के एक व्यक्ति की मौत✦बिहार पुलिस की बड़ी रेड: घर से मिले 12.33 लाख कैश और मादक पदार्थ, पिता-पुत्र समेत 3 गिरफ्तार; असम तक फैला ड्रग सिंडिकेट✦अनंत सिंह की विधायकी खत्म कराने की जल्दबाजी, सजा के बावजूद राजू सिंह पर कार्रवाई क्यों नहीं? पप्पू यादव ने उठाए सवाल✦बिहार में शिक्षा विभाग की DPO पर शिकंजा, रूबी कुमारी के 4 ठिकानों पर EOU की रेड, भ्रष्टाचार से बनाई अकूत संपत्ति✦निर्दलीय MLC को पार्टी में शामिल कराने पर बढ़ा विवाद, संजय सरावगी ने NDA को बताया एकजुट, BJP-JDU के रिश्ते ठीक हैं?✦नेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय मूल के एक व्यक्ति की मौत✦बिहार पुलिस की बड़ी रेड: घर से मिले 12.33 लाख कैश और मादक पदार्थ, पिता-पुत्र समेत 3 गिरफ्तार; असम तक फैला ड्रग सिंडिकेट

Viral Video: मन होखे त बोलीं... बेटे के उपनयन संस्कार में मर्यादा लांघ गए मुखिया जी, बार बाला संग जमकर लगाए ठुमके; वीडियो वायरल

Viral Video: जमुई में बेटे के उपनयन संस्कार में मुखिया जी मर्यादा को भूल गए. ए मुखिया जी खाई बर्दाश्त वाला गोली.. गाने सहित कई अश्लील गानों पर बार बालाओं संग जमकर लगाए ठुमके लगाते मुखिया का वीडियो वायरल हो रहा है.

Viral Video
बेहूदगी का वीडियो वायरल
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Viral Video: बिहार की पंचायती राज व्यवस्था में पंचायत के मुखिया को अत्यंत सम्मान और आदर के साथ देखा जाता है। लेकिन जमुई जिले से आई एक घटना ने इस छवि को झकझोर कर रख दिया है। हरनारायणपुर पंचायत के मुखिया मंटू पाठक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने बेटे के उपनयन संस्कार के मौके पर बार बालाओं के साथ मंच पर अश्लील गानों पर डांस करते नजर आ रहे हैं।


जानकारी के अनुसार, 30 अप्रैल की रात, जमुई जिले के टाउन थाना क्षेत्र स्थित हरनारायणपुर पंचायत में मुखिया मंटू पाठक ने अपने दो बेटों के उपनयन संस्कार का आयोजन किया था। यह धार्मिक अनुष्ठान देर रात तक चला, लेकिन इसके बाद जो हुआ उसने सबको चौंका दिया। 


देर रात बार बालाओं के डांस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो धीरे-धीरे अश्लीलता में बदल गया। वायरल वीडियो में मुखिया जी भोजपुरी गाने "मन होखे त बोली..." पर डांस करते हुए मंच पर नजर आते हैं। उनके हावभाव और मंच पर मौजूदगी को लेकर लोगों में गंभीर नाराजगी देखी जा रही है। 


जब इस मामले में मुखिया मंटू पाठक से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा, "यह घर का कार्यक्रम था, कभी-कभी रिहर्सल में कुछ ऐसा हो जाता है।" लेकिन लोगों का कहना है कि एक जनप्रतिनिधि से इस तरह के सार्वजनिक आचरण की अपेक्षा नहीं की जाती, खासकर तब जब बात एक धार्मिक संस्कार की हो। फिलहाल इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन जिले भर में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

जमुई से धीरज कुमार सिंह की रिपोर्ट..

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता